Tech Tips: ऑनलाइन एसी खरीदने के दौरान इन टिप्स का रखें ध्यान, वरना हो जाएंगे धोखाधड़ी के शिकार

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 04 May 2024 04:39 PM IST
सार

आजकल काफी लोग ऑनलाइन वेबसाइट से एसी खरीद रहे हैं। मगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपके साथ बड़ी धोखाधड़ी हो सकती है। ऑनलाइन एसी लेते वक्त आपको किन टिप्स का ध्यान रखना है। आगे जानिए।

tips to save from getting cheated while buy ac online
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में काफी लोग गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप नया एसी खरीदने की सोच रहे हैं और इसके लिए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर सर्च कर रहे हैं तो आपको एक बार इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल ऑनलाइन एसी खरीदते वक्त कई लोगों के साथ धोखाधड़ी हो जाती है। चलिए जानते हैं कि आपको किन टिप्स का ध्यान रखना है।

    ऑनलाइन एसी खरीदते वक्त इसकी जांच कर लें कि जहां से आप एसी खरीद रहे हैं, वो असली वेबसाइट है या नहीं। ऑनलाइन एसी लेने के दौरान कई लोग फर्जी वेबसाइट के चक्कर में पड़ जाते हैं। फिर बेईमानी होने पर उन्हें अफसोस होता है। ऐसे में हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑनलाइन एसी खरीदें।

    गर्मी के मौसम में एसी लेने से पहले ऑनलाइन सेलर की जानकारी को वेरिफाई करें। साथ ही ये भी देखें कि उस सेलर को कितने लोगों ने रेटिंग दी है। अगर रेटिंग काफी कम या फिर खराब हैं तो कभी भी उस ऑनलाइन सेलर से एसी न खरीदें। इसके साथ ही आपको रेटिंग पढ़कर भी थोड़ी बहुत जानकारी मिल जाएगी।

    और पढ़ें...