काम की बात: परेशान नहीं करेगा घर का वाई-फाई नेटवर्क, बस करना होगा यह काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 Dec 2023 10:35 AM IST
सार

आपके घर में वाई-फाई इंटरनेट है लेकिन अच्छी स्पीड नहीं मिल रही है तो इसका मतलब यह है कि राउटर को आपने सही जगह पर नहीं रखा है। आप राउटर की जगह को बदलकर अच्छी स्पीड हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Tips to Boost Wifi Range Seven Best Signal Places For Router
Wifi Router - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आपके घर पर भी ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन है और अच्छी स्पीड नहीं मिल रही है तो आपको कंपनी से शिकायत करने से पहले अपने राउटर की पोजिशन को चेक करने की जरूरत है। आमतौर पर गलत जगह पर राउटर के रखे जाने के कारण कनेक्टिविटी की समस्या होती है। आपके घर में वाई-फाई इंटरनेट है लेकिन अच्छी स्पीड नहीं मिल रही है तो इसका मतलब यह है कि राउटर को आपने सही जगह पर नहीं रखा है। आप राउटर की जगह को बदलकर अच्छी स्पीड हासिल कर सकते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको वाई-फाई राउटर की बेस्ट पोजिशन के बारे में बताएंगे।

    वाई-फाई राउटर से मिलने वाली स्पीड पर मेटल या कांक्रीट जैसे दीवार की आड़ का असर होता है, इसलिए ये जरूर देख लें की वाई-फाई राउटर की राह में कोई रोड़ा न आ रहा हो। साथ ही इस राउटर को जमीन पर रखने से बचना चाहिए।

    विज्ञापन

    राउटर को किसी ऐसी जगह पर ना रखें, जहां पहले से ही बहुत सारे सामान रखे हों। वाई-फाई राउटर के पास कोई मेटल का सामान नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह सिग्नल को प्रभावित करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें