चुनावी नतीजे मोबाइल पर देखना है Live तो आज 8 घंटे न करें ये काम

यूपी, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और पंजाब में हुए विधानसभा के चुनावी नतीजों पर सबकी निगाहें हैं। चुनाव परिणाम के पल-पल अपडेट के लिए लोग तमाम तरह की तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन यदि बीच में ही आपके मोबाइल का डाटा या बैटरी खत्म हो जाए तो पूरा मजा किरकिरा हो सकता है। इन परेशानियों से बचने के लिए आप कुछ ट्रिक्स अपना सकते हैं।
डाटा सेवर को ऑन करें

यदि आप किसी ऐप की बजाय ब्राउजर में चुनाव परिणाम देख रहे हैं तो ब्राउजर में पेज को कम्प्रेस कर दें। ब्राउजर की सेटिंग में जाकर data saver को ऑन कर दें। इससे आपका काफी डाटा बचा रहेगा और आप पूरे दिन रिजल्ट्स भी देख सकेंगे।
Restrick App Background Data ऑन करें

मोबाइल की सेटिंग में जाकर Data Usage का विकल्प चुनें और जिन ऐप की कल कोई खास जरूरत ना हो उस पर क्लिक करके Restrict App Background Data को ऑन कर दें। इससे बैकग्राउंड में खपत होने वाला आपके मोबाइल का डाटा बचेगा।
ऑटो अपडेट को बंद

आमतौर पर मोबाइल में ऐप अपडेट की सेटिंग ऑटो होती है, इससे फोन के ऐप खुद ही अपडेट होते रहते हैं। इसमें काफी डाटा खर्च होता है। यदि आप के लिए कल के लिए प्ले-स्टोर की सेटिंग में जाकर auto-update apps को Auto-update apps over Wi-Fi only' कर देते हैं तो आप डाटा खत्म होने की चिंता से मुक्त हो जाएंगे।
ऑफलाइन वीडियो देखें

यदि आप चुनावी नतीजों से कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं तो इस शनिवार ऑफलाइन ही वीडियो देखने की कोशिश करें, क्योंकि ऑनलाइन वीडियो देखने में काफी मात्रा में मोबाइल डाटा खर्च होता है।यदि आप ऐसी जगह नहीं हैं जहां आपका मोबाइल चार्ज हो सके तो पावरबैंक को साथ रखें। साथ ही बैटरी बचाने का प्रयास करें, इसके लिए आप म्यूजिक सुनने में कटौती कर सकते हैं।