स्मार्टफोन के इस्तेमाल से हो रहा है बॉडी में दर्द तो लगाएं यह खास 'बाम'

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 17 Feb 2018 02:29 PM IST
Tiger Balm launched for neck and shoulder pain for heavy users of smartphones
Tiger Balm neck and shoulder

    स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के लत को लेकर अब गंभीर चर्चाएं होने लगी हैं। यहां तक की टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनियां भी इस खराब लत से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए काम करने लगी हैं और इसी बीच स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से कंधे और गर्दन में होने वाली दर्द के लिए टाइगर बाम बनाने वाली कंपनी ने खास बाम बाजार में उतारा है।

    हालांकि टाइगर बाम का ‘टाइगर बाम नेक एंड सोल्डर रब’ नाम की क्रीम विदेशों में पहले से ही थी, लेकिन अब इसे भारत में भी पेश कर दिया गया है। यह बाम कंधे और गर्दन के दर्द को दूर करने के लिए है।

    हव पार कार्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक श्री ए के हान ने इस प्रोडक्ट के भारत में लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि आज के जमाने में कंप्यूटर और मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से कंधे और गर्दन में दर्द की शिकायतें काफी आ रही हैं। ऐसे में यह क्रीम बहुत जल्द दर्द से राहत दिलाती है। बता दें कि टाइगर बाम ने 23 साल पहले भारतीय बाजार में कदम रखा था। टाइगर को सिंगापुर की हेल्थकेयर कंपनी हाव पार तैयार करती है।

    और पढ़ें...