इस डिवाइस की मदद से हैक किया जा सकता है कोई भी iPhone

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 24 Mar 2018 02:37 PM IST
This Device Can Hack Any iPhone called GrayKey in just two minutes
GrayKey

    वैसे तो स्मार्टफोन आजकल हमारी जिन्दगी का हिस्सा हो चुका है। इसमें पर्सनल फोटो, डाटा, पासवर्ड, फिंगरप्रिंट जैसी हमारी कई सारी निजी जानकारियां मौजूदत हैं, लेकिन स्मार्टफोन के हैक होने और डाटा चोरी होने का भी काफी खतरा रहता है। अभी हाल ही में कुछ दिन पहले वनप्लस के यूजर्स के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग का मामला सामने आया था, वहीं अब एक ऐसी डिवाइस आ गई है जिसकी मदद से किसी भी आईफोन को हैक किया जा सकता है।

    क्या है इस डिवाइस का नाम और कितनी है कीमत?

    GrayKey
    GrayKey

    इस डिवाइस का नाम GrayKey है जो देखने में Apple TV जैसा है इसकी मदद से किसी भी आईफोन का सिक्योरिटी कोड तोड़ा जा सकता है। इस डिवाइस को अटलांटा के Grayshift नाम की कंपनी ने तैयार किया है। अभी हाल ही में अमेरिका के सैन बर्नाडिनो फायरिंग के बाद सुरक्षा एजेंसी एफबीआई और एप्पल में आईफोन को अनलॉक करने को लेकर विवाद चल रहा है।

    एप्पल ने पॉलिसी की हवाला देते हुए फोन को अनलॉक करने से मना कर दिया है। इसके बाद एफबीआई ने इजराइल की एक एजेंसी की मदद से फोन को अनलॉक किया है। इस दौरान GrayKey डिवाइस का ही इस्तेमाल किया गया। इसमें आईफोन को कनेक्ट करने के कुछ ही मिनटों के बाद फोन में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो जाता है और स्क्रीन ब्लैक हो जाती है। इसके बाद स्क्रीन पर पासवर्ड और अन्य जानकारियां आ जाती हैं। इस डिवाइस की कीमत 15000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 9,75,675 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें