13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ सैमसंग गैलेक्सी J7 प्राइम 2 भारत में हुआ लॉन्च

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 24 Mar 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy J7 Prime 2 Launched in India at Rs 13,990
Samsung Galaxy J7 Prime 2

    Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy J7 Prime 2 लॉन्च कर दिया है जो कि इससे पहले आए Galaxy J7 Prime का अपग्रेडेड वर्जन है। गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 में ऑक्टाकोर Exynos 7 सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इस फोन को कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया है।

    सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy J7 Prime 2
    Samsung Galaxy J7 Prime 2

    इस फोन में डुअल सिम, एंड्रॉयड नूगट, 5.50 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 1.6GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन

    कैमरे के साथ एआर स्टीकर का भी सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3300mAh की बैटरी, Wi-Fi 802.11 b/g/n, GPS, ब्लूटूथ v4.1, हेडफोन जैक, 3G, 4G और फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसकी कीमत 13,990 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें