टेक टिप्स: iPhone के ये 4 इमरजेंसी फीचर्स आपकी जान बचा सकते हैं, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
ये फीचर्स तभी फायदेमंद हैं, जब आपको इनके इस्तेमाल का सही तरीका पता हो और ये डिवाइस में ऑन भी हों। इस लेख में हम जानेंगे ऐसे चार इमरजेंसी iPhone और Apple Watch फीचर्स के बारे में, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में आपके बेहद काम आ सकते हैं।

विस्तार
एपल डिवाइसेज दुनिया की सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी में गिनी जाती हैं। ये तकनीकें न सिर्फ आपके ऑन-डिवाइस अनुभव को बेहतर बनाती हैं, बल्कि रियल-लाइफ इमरजेंसी में भी मददगार साबित होती हैं। हमने कई ऐसी कहानियां सुनी हैं, जहां iPhone या Apple Watch ने किसी यूजर की जान बचाई। एपल हर नए डिवाइस में इन फीचर्स को और बेहतर करता जा रहा है, लेकिन ये फीचर्स तभी फायदेमंद हैं, जब आपको इनके इस्तेमाल का सही तरीका पता हो और ये डिवाइस में ऑन भी हों। इस लेख में हम जानेंगे ऐसे चार इमरजेंसी iPhone और Apple Watch फीचर्स के बारे में, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में आपके बेहद काम आ सकते हैं।
1. इमरजेंसी SOS-
Emergency SOS फीचर के जरिए आप बेहद जल्दी और आसानी से आपातकालीन सेवाओं (जैसे पुलिस, एम्बुलेंस) को कॉल कर सकते हैं और अपने इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट कर सकते हैं। भारत में, यदि आप iPhone के साइड बटन को तीन बार जल्दी-जल्दी दबाते हैं, तो यह सीधा इमरजेंसी सेवा से कनेक्ट करता है।
SOS कॉल करने के अन्य तरीके-
साइड बटन और वॉल्यूम बटन को एक साथ कुछ सेकंड तक दबाएं, फिर स्क्रीन पर दिखे Emergency SOS स्लाइडर को दाईं ओर स्वाइप करें। या दोनों बटन को दबाकर रखें, जब तक कि स्क्रीन पर काउंटडाउन और अलार्म न शुरू हो जाए, इसके बाद फोन खुद ही SOS कॉल कर देगा।
2. क्रैश डिटेक्शन-
अगर आप गाड़ी चला रहे हैं और एक्सीडेंट हो जाता है, तो iPhone या Apple Watch खुद-ब-खुद इमरजेंसी सेवा को कॉल कर सकती है। यह फीचर इन डिवाइसेज में उपलब्ध है...
iPhone 14 या इससे नए मॉडलApple Watch Series 8 या उससे नईApple Watch SE (Gen 2)Apple Watch Ultra या इससे नई वर्जन
फीचर कैसे काम करता है-
एक्सीडेंट डिटेक्ट होने पर डिवाइस अलार्म बजाता है और काउंटडाउन शुरू करता है। यदि यूजर रिस्पॉन्स नहीं देता, तो डिवाइस अपने आप इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर देता है। यह फीचर हर प्रकार के एक्सीडेंट को डिटेक्ट नहीं कर सकता।
- Mobile Tariff: फिर से महंगे होंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान, हो चुकी है पूरी तैयारी
- Drone Rules India: ड्रोन खरीदने जा रहे तो पहले सारे नियम जान लें, नहीं तो पैसा होगा बर्बाद, अरेस्ट भी होंगे
- मजदूरों की कमी से नहीं थमेगी खेती की रफ्तार: खरपतवार हटाने लगे एआई रोबोट, इस देश में हुआ ट्रायल
- Google Search: गूगल सर्च के ये ट्रिक्स बढ़ा देंगे आपकी प्रोडक्टिविटी, बन जाएंगे बॉस के खास