Tech Tips: स्कैमर्स के निशाने पर बुजुर्ग! ठगी का नया तरीका ग्रैंडपैरेंट स्कैम, जानें कैसे बचें
देश में बीते कुछ महीनों में साइबर अपराध के मामलों में तेजी से उछाल आया है। ठग साइबर ठगी के नए-नए तरीकों के जरिए लोोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जानिए ग्रैंडपैरेंट स्कैम से कैसे बच सकते हैं।

विस्तार
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों ने आम लोगों को बेहद परेशान कर रखा है। स्कैम के नए-नए प्रकार लोगों को इससे बचने का कम चांस देते हैं। साइबर जालसाज लोगों को ठगने के नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। ऐसे में एक तरीका चर्चा में बना हुआ है। ग्रैंडपैरेंट स्कैम के जरिए जालसाज अब लोगों को चूना लगा रहे हैं। ठग इस नए स्कैम से बुजुर्ग लोगों को निशाना बना रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल इस नए स्कैम के बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं। यही वजह है कि अधिकतर लोग इसका शिकार आसानी से हो रहे हैं। इस स्कैम में साइबर ठग बुजुर्ग लोगों से पैसे भेजने के लिए और किसी तरह की पर्सनल जानकारी की मांग करते हैं। साथ ही कई बार किसी मुसीबत होने का दावा करते हैं। इसके अलावा कई बार फर्जी रिश्तेदार बनकर पैसों की मांग के अलावा अन्य तरह की मांग करते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि स्कैमर्स कई बार विदेश में फंसने का झूठा दावा करते हैं और मेडिकल और आपात मदद के नाम पर बुजुर्गों से पैसों की मांग करते हैं।
स्कैमर्स बुजुर्गों के पोती और पोता बनकर उन्हें भावुक तौर पर कमजोर करके उन्हें अपना शिकार बनाते हैं। स्कैमर्स ज्यादातर मामलों में फोन के जरिए ही अपने शिकार को फंसाते हैं। जालसाज कई बार अपने शिकार को नकली दावों में फंसाकर किसी तरह की आपात स्थिति में फंसने का दावा करते हैं। साइबर ठग इस मामले में काफी चालाक होते हैं, ऐसे में वे बुजुर्गों से किसी को भी इस बारे में बताने से मना करते हैं। स्कैमर्स इतने चालाक होते हैं कि बुजुर्गों को अपनी बातों में उलझाकर उनसे पर्सनल जानकारी जैसे बैंकिंग डिटेल हासिल कर लेते हैं।
- Google: गूगल की बड़ी घोषणा से यूजर्स की आएगी मौज, मैसेज एडिटिंग और हॉस्पॉट का मिलेगा बेहतर फायदा
- पैसों की धोखेबाजी और स्कैम से बचाएगी गूगल की ये सलाह
- Phishing Scam: बंद हो जाएगी आपकी ईमेल आईडी, स्कैम की कैसे करें पहचान और क्या है बचाव के तरीके
- Tech Tips: चैटजीपीटी, कोपायलट और जेमिनी एआई से अपनी जानकारी कैसे सुरक्षित रखें, जानें पूरी प्रक्रिया