Tech Tips: एंड्रॉयड से आईफोन में कर रहे हैं स्विच? iCloud में ऐसे ट्रांसफर करें गूगल फोटोज डेटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Jul 2025 01:05 PM IST
सार

दोनों के बीच सीधी सिंकिंग संभव नहीं है, हालांकि Google अब एक विकल्प देता है जिसके जरिए आप सीधे अपने Google Photos डेटा को iCloud Photos में ट्रांसफर कर सकते हैं वो भी बिना मैन्युअल डाउनलोड/अपलोड के झंझट के। आइए जानते हैं प्रोसेस..

विज्ञापन
Switching to iPhone How to move Google Photos data to Apple iCloud service
How to move Google Photos data to Apple iCloud service - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अगर आप एंड्रॉयड से आईफोन पर स्विच कर रहे हैं या अपनी सभी तस्वीरें और वीडियो एक ही प्लेटफॉर्म पर संग्रहित करना चाहते हैं, तो Google Photos से Apple iCloud में डेटा ट्रांसफर करना जरूरी हो जाता है। Apple और Google दोनों अपने-अपने क्लाउड सिस्टम iCloud Photos और Google Photos के जरिए यूजर्स को स्मार्ट ऑर्गनाइज़शन और ऑटोमैटिक बैकअप की सुविधा देते हैं, लेकिन दोनों के बीच सीधी सिंकिंग संभव नहीं है, हालांकि Google अब एक विकल्प देता है जिसके जरिए आप सीधे अपने Google Photos डेटा को iCloud Photos में ट्रांसफर कर सकते हैं वो भी बिना मैन्युअल डाउनलोड/अपलोड के झंझट के। आइए जानते हैं प्रोसेस...

    यह सुविधा बच्चों के अकाउंट या Managed Apple ID के लिए उपलब्ध नहीं है।अगर आपके iCloud अकाउंट में Advanced Data Protection ऑन है, तो ट्रांसफर काम नहीं करेगा।Google Photos से फाइल ट्रांसफर करने पर आपकी मूल (original) फाइल्स Google अकाउंट से डिलीट नहीं होतीं।पूरी प्रक्रिया क्लाउड-आधारित है यानी ना डाउनलोड करना है, ना अपलोड।ट्रांसफर का समय आपके डेटा की मात्रा पर निर्भर करता है, यह कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक लग सकता है।

    विज्ञापन

    iCloud Photos चालू करेंiCloud Drive चालू करेंसुनिश्चित करें कि आपके पास पर्याप्त iCloud स्टोरेज होअगर ट्रांसफर के दौरान स्टोरेज एरर आए, तो पहले स्टोरेज बढ़ाएं और फिर दोबारा ट्रांसफर करें। डुप्लिकेट फाइलें iCloud में नहीं जुड़ेंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें