Paraspeak: भारतीय किशोर ने तैयार किया एआई टूल, लकवे के मरीजों के लिए है वरदान
प्रणेत को इस अनोखे विचार की प्रेरणा एक फील्ड ट्रिप के दौरान मिली, जब वे एक पैरालिसिस केयर सेंटर गए थे। उन्होंने देखा कि वहां के मरीज अपने आसपास के लोगों से संवाद नहीं कर पा रहे थे। तभी उनके मन में विचार आया, “अगर कोई ऐसा मशीन लर्निंग सिस्टम हो जो इनकी बात को समझ सके तो?”

विस्तार
तकनीक जब मानवीय संवेदनाओं से जुड़ती है, तो वो चमत्कार कर सकती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है गुरुग्राम के शिव नाडर स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं कक्षा के छात्र प्रणेत खेतान ने। उन्होंने 'Paraspeak' नामक एक AI-आधारित डिवाइस विकसित किया है, जो लकवे (पैरालिसिस) से प्रभावित मरीजों की अस्फुट या अस्पष्ट आवाज को स्पष्ट रूप में ट्रांसलेट करता है।
Paraspeak भारत का पहला ऐसा ओपन-सोर्स ऑटोमैटिक स्पीच रिकग्निशन (ASR) फ्रेमवर्क है, जो विशेष रूप से हिंदी में डिसअर्थ्रिया (dysarthria) से प्रभावित भाषण को पहचानता है। डिसअर्थ्रिया एक मोटर स्पीच डिसऑर्डर है, जो लकवे, पार्किंसन, COPD और अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को प्रभावित करता है।
प्रणेत बताते हैं कि इन मरीजों का मस्तिष्क पूरी तरह सामान्य होता है, वे सब कुछ समझते हैं और कहना भी जानते हैं, पर उनकी मांसपेशियां आवाज को स्पष्ट रूप से उत्पन्न नहीं कर पातीं। हिंदी में इस तरह की तकनीक पर कोई शोध या डेटा उपलब्ध नहीं था। प्रणेत ने 28 मरीजों से 42 मिनट की रिकॉर्डिंग कर पहला हिंदी डिसअर्थ्रिक स्पीच डेटासेट तैयार किया और फिर डाटा ऑगमेंटेशन तकनीक से उसे 20 घंटे तक बढ़ाया।
यह डिवाइस ट्रांसफॉर्मर आर्किटेक्चर पर आधारित है, वही तकनीक जो ChatGPT और Claude जैसे बड़े मॉडल्स में इस्तेमाल होती है। यह मरीज की अस्पष्ट आवाज को रिकॉर्ड करता है, क्लाउड सर्वर पर AI मॉडल्स उसे प्रोसेस करते हैं और अंततः स्पष्ट आवाज में आउटपुट देते हैं। इसका आकार एक वेबकैम जितना छोटा है, जिसे गले में पहनकर इस्तेमाल किया जा सकता है। सिर्फ एक बटन दबाकर मरीज बोल सकता है और डिवाइस उसका अनुवाद कर सुनाता है।
- Tech Tips: स्मार्टफोन गर्म क्यों होता है और इसका समाधान क्या है, टेक एक्सपर्ट की राय क्या है?
- H20 Chip: अमेरिकी सांसद ने चीन को चिप्स की बिक्री पर जताई चिंता, कहा- वैश्विक AI दौड़ में US को बनाना है अगुवा
- AI Side Effects: एआई से दोस्ती कर रहे किशोर, सोचने की क्षमता हो रही खत्म
- Facebook: रातों-रात बढ़ जाएंगे फेसबुक पर लाइक्स, सिर्फ सोशल मीडिया एक्सपर्ट ही जानते हैं ये तरीके