Smart TV Hacks: अटक-अटककर चल रहा है स्मार्ट टीवी, तो रिमोट पर न उतारें गुस्सा; तुरंत करें ये काम

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Fri, 20 Feb 2026 05:26 PM IST
सार

Speed up Slow Smart TV:

अक्सर लोग स्मार्टफोन और लैपटॉप को नियमित रूप से अपडेट करते हैं, लेकिन स्मार्ट टीवी के सॉफ्टवेयर अपडेट को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि समय-समय पर आने वाले अपडेट न सिर्फ टीवी की परफॉर्मेंस सुधारते हैं, बल्कि पिक्चर-साउंड क्वालिटी, नेटवर्क कनेक्टिविटी और नए फीचर्स भी जोड़ते हैं। जानें समय-समय पर टीवी अपडेट करना क्यों जरूरी है और कैसे करें?

Speed up your Smart TV, Check why software updates secret  better sound, WiFi, new features, Tech News Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

    विस्तार

    स्मार्ट टीवी एक तरह का कंप्यूटर ही है, जो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। समय के साथ इसमें एप्स भारी हो जाते हैं। सिस्टम में बग्स आ सकते हैं, नेटवर्क प्रोटोकॉल अपडेट होते हैं, नई स्ट्रीमिंग टेक्नोलॉजी जुड़ती है। इसलिए अगर टीवी का सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं किया जाए, तो उसकी स्पीड, पिक्चर क्वालिटी और कनेक्टिविटी प्रभावित हो सकती है।

    अपडेट से मिल सकते हैं नए फीचर्स

    सैमसंग और एलजी जैसे दिग्गज ब्रैंड्स अपने पुराने टीवी मॉडल्स को भी स्मार्ट बनाए रखने के लिए नए फीचर्स भेजते रहते हैं। खासतौर पर, सैमसंग ने अपने पुराने QLED टीवी मॉडल्स में सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए एचडीआर10+ का सपोर्ट दिया था। यानी जिस फीचर के लिए लोग नया टीवी खरीदते हैं, वह आपको सिर्फ एक क्लिक पर मिल सकता है।

    ये भी पढ़े: Artemis-2 का दूसरा फ्यूलिंग टेस्ट सफल: 6 मार्च को लॉन्च की तैयारी; 50 साल बाद इंसान पहुंचेंगे चांद के करीब

    बग्स और हैंग होने की समस्या का अंत

    जैसे-जैसे टीवी पुराना होता है, उसमें कई तकनीकी खराबियां (Bugs) आने लगती हैं। एप्स का अचानक बंद हो जाना या टीवी का अपने आप रीस्टार्ट होना इसी का संकेत है। अपडेट्स इन खराबियों को पॉलिश करते हैं और टीवी को पहले जैसा स्मूथ बनाते हैं।

    पिक्चर और साउंड की ट्यूनिंग

    कंपनियां अपनी टेक्नोलॉजी पर रिसर्च जारी रखती हैं। वे जानती हैं कि सॉफ्टवेयर के जरिए कैसे प्रोसेसर को निर्देश देकर स्क्रीन पर रंगों को बेहतर दिखाया जा सकता है या साउंड को और भी क्लियर किया जा सकता है। एक अपडेट के बाद आप खुद महसूस करेंगे कि आपके टीवी की आवाज और चित्र पहले से ज्यादा शार्प हो गए हैं।

    वाई-फाई कनेक्टिविटी में सुधार

    स्मार्ट टीवी में सबसे आम समस्या खराब नेटवर्क की होती है। वीडियो का बफर होना या वाई-फाई का खुद-ब-खुद डिस्कनेक्ट होना अक्सर सॉफ्टवेयर की कमी की वजह से होता है। नेटवर्क कनेक्टिविटी अपडेट्स आपके टीवी के रिसीवर को इंटरनेट के साथ बेहतर तालमेल बिठाने में मदद करते हैं।

    ये भी पढ़े: AI Stack: भारत में बनेगा 'कंप्लीट एआई स्टैक', स्टार्टअप्स और रिसर्च को मिलेगा बड़ा डेटा सपोर्ट- जयंत चौधरी

    एप्स स्विच करना आसान

    पुराने लेआउट को इस्तेमाल करते हुए हम बोर हो जाते हैं। अपडेट्स के जरिए कंपनियां गैर-जरूरी ऑप्शंस को हटाकर टीवी के इंटरफेस को क्लीन और फास्ट बनाती हैं। इससे एप्स को ढूंढना और उन्हें स्विच करना काफी आसान हो जाता है।

    स्मार्ट टीवी को अपडेट कैसे करें?सबसे पहले टीवी के सेटिंग्स में जाएं।सपोर्ट या About Device विकल्प चुनें।सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करें।अगर अपडेट उपलब्ध होगा तो अपडेट नाउ पर टैप करें।

    ध्यान रहे अपडेट के दौरान टीवी बंद न करें, नहीं तो अपडेट में समस्या आएगी और बीच में कैंसिल भी हो सकता है।

    अपडेट के अलावा और क्या कर सकते हैं?

    अगर टीवी फिर भी धीमा है तो अनावश्यक एप्स हटाएं, कैश (Cache) क्लियर करें, टीवी को रीस्टार्ट करें। या फिर फैक्टरी रीसेट को अंतिम विकल्प के रूप में अपनाएं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें