Smartphone Tips: गर्मियों में फोन गर्म होने पर क्या करें? जानें कूल डाउन करने के 5 टिप्स

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 27 Apr 2024 06:01 PM IST
सार

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में इंसानों के साथ-साथ स्मार्टफोन भी गर्मी से परेशान हो जाते हैं। जी हां, जानिए गर्मियों में कैसे फोन को कूल डाउन किया जा सकता है।

विज्ञापन
smartphone getting hot in summers here are tips to keep the phone cool
Smartphone Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    गर्मियों ने अपना प्रचंड रुप दिखाना शुरू कर दिया है। देश के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया है। इस भयानक गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीकों का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में इंसानों की तरह ही स्मार्टफोन भी इतनी गर्मी में बहुत ज्यादा गर्म हो जाते हैं। नीचे जानिए आप किस तरह से फोन के गर्म होने पर उसे फिर से सामान्य कर सकते हैं।

    अक्सर देखा गया है कि गर्मी के मौसम में लोग अपने फोन को अपनी जेब में ही रखते हैं। गर्मी में इंसानी शरीर गर्म होने पर अगर फोन बॉडी के साथ चिपककर रहेगा तो फोन के भी गर्म होने की संभावना है। ऐसे में गर्मी के समय पर आपको फोन को अपनी बॉडी से दूर रखना चाहिए। इसके बजाय आप फोन को किसी बैग या थैले में रख सकते हैं।

    विज्ञापन

    गर्मी के समय अगर आपका फोन बहुत ज्यादा गर्म हो गया है तो उसे फिर से सामान्य करने के लिए आसान तरीका अपना सकते हैं। गर्मी से फोन के गर्म होने पर आप थोड़ी देर के लिए फोन के इस्तेमाल को रोक सकते हैं। इससे स्मार्टफोन को ब्रेक मिल जाएगा। अगर फोन ज्यादा ही गर्म हो गया तो आप फोन को फौरन रिस्टार्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से फोन को काफी फायदा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें