Mobile Tips: स्मार्टफोन का फिंगरप्रिंट नहीं कर रहा काम? चुटकियों में ऐसे होगा ठीक

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 04 Oct 2023 06:10 PM IST
सार

कई फिंगरप्रिंट स्कैनर ठीक से काम नहीं करती है और ऐसे में फोन को अनलॉक करना मुश्किल हो जाता है। यहां हम पांच टिप्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप फिंगरप्रिंट स्कैनर को ठीक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Smartphone fingerprint scanner not working Try These Fixes in hindi
Smartphone fingerprint scanner - फोटो : iStock

    विस्तार

    स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए हम अक्सर पासवर्ड या फिंगरप्रिंट लॉक का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, फोन का डाटा सुरक्षित रखने के लिए फिंगरप्रिंट लॉक सबसे सुरक्षित तरीकों में से एक है। हालांकि यह सुविधा आपको अपने फोन को अनलॉक करने का एक फास्ट और आसान तरीका प्रदान करती है, लेकिन यह हमेशा उस तरह से प्रतिक्रिया नहीं दे सकती जैसी आप हमेशा उम्मीद करते हैं। यानी कई फिंगरप्रिंट स्कैनर ठीक से काम नहीं करती है और ऐसे में फोन को अनलॉक करना मुश्किल हो जाता है। यहां हम पांच टिप्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप फिंगरप्रिंट स्कैनर को ठीक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं।

    स्क्रीन और फिंगरप्रिंट सेंसर को साफ करने के लिए एक माइक्रोफाइबर क्लॉथ का उपयोग करें। यदि आपके फोन में पीछे की साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर है और फोन पर कवर लगाया हुआ है तो उसे हटा दें, क्योंकि कवर फिंगरप्रिंट सेंसर को ब्लॉक कर सकता है।

    विज्ञापन

    कई बाद हम जल्दी-जल्दी में फिंगरप्रिंट स्कैनर के आस-पास उंगली रखते हैं जो कि सही तरीका नहीं है। इससे स्कैनर को उंगली डिटेक्ट करने में दिक्कत आ सकती है और फोन अनलॉक नहीं हो पाएगा। बेहद जरूरी है कि फोन को फटाफट अनलॉक करने के लिए उंगली की प्लेस सटीक हो। फिंगरप्रिंट सेंसर पर अपनी उंगली को साफ और स्थिर तरीके से रखें। फिंगरप्रिंट को ज्यादा दबाने की कोशिश न करें। आराम से और सही तरीके से दबाने का प्रयास करें। अगर बार-बार आपको ऐसी दिक्कत आ रही है और आपने अपने फिंगरप्रिंट को सही तरीके से सेट नहीं किया है, तो आप फिंगरप्रिंट सेटिंग्स में जाकर उसे फिर से सेट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें