Android Tips: गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं एप्स, ये पांच तरीके आएंगे काम
ये समस्याएं निराशाजनक हो सकती हैं, लेकिन डरें नहीं! यदि आपको भी ऐसी ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो यह रिपोर्ट आपके लिए है।

विस्तार
गूगल प्ले स्टोर, एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एप डाउनलोड करने के लिए सबसे पसंदीदा और आधिकारिक एप स्टोर है। किसी भी गेम और एप को डाउनलोड करने के लिए हम प्ले स्टोर ही खोलते हैं। हालांकि, कई बार यूजर्स को एप्स डाउनलोड करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये समस्याएं निराशाजनक हो सकती हैं, लेकिन डरें नहीं! यदि आपको भी ऐसी ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम एप डाउनलोड नहीं होने के लिए पांच सामान्य समस्या और उनके समाधान के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।
यह सबसे सामान्य और सबसे बड़ी समस्या में से एक है, क्योंकि आपको एप भी डाउनलोड करना है और आप डाटा डिलीट भी नहीं करना चाहते। हालांकि, आपको ऐसे में आप अनावश्यक एप, फोटो, वीडियो या कोई बड़े साइज वाली फाइल को डिलीट करके नया एप इंस्टॉल कर सकते हैं। यदि आपका डिवाइस मैमोरी कार्ड का सपोर्ट करता है तो आप कुछ डाटा माइक्रो एसडी कार्ड में ट्रांस्फर कर सकते हैं।
धीमा या अस्थिर इंटरनेट कनेक्शन एप डाउनलोड को बाधित कर सकता है। ऐसे में सुनिश्चित करें कि आपके पास एक स्थिर वाई-फाई या सेल्यूलर डाटा कनेक्शन है। यदि वाई-फाई का उपयोग कर रहे हैं, तो अपने राउटर को रीसेट करने का प्रयास करें, या यदि मोबाइल डाटा का उपयोग कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके पास पर्याप्त सिग्नल पावर है। तब ही आप एप डाउनलोड कर सकेंगे।