काम की बात: पुराने फोन खरीदने से पहले ये चीजें जरूर चेक करें, नहीं तो हवालात जाने में समय नहीं लगेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 08 Nov 2024 11:56 AM IST
सार

2nd Hand Phone Buying Guide: भारत में कुछ ऐसी वेबसाइट भी हैं जिनपर सिर्फ सेकेंड हैंड फोन ही मिलते हैं। सेकेंड फोन के साथ कोई समस्या नहीं होती है, क्योंकि उन्हीं फोन की बिक्री की जाती है जिनकी कंडीशन अच्छी होती है। आइए चेक करने का तरीका जानते हैं....

second hand phone buying guide must check this setting you may be in jail Know in hindi
Is your phone stolen - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    वैसे तो अधिकतर लोग नया स्मार्टफोन ही खरीदते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सेकेंड हैंड फोन खरीदना पसंद करते हैं। सेकेंड हैंड फोन बुरे नहीं होते, लेकिन इन्हें खरीदने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। भारत में कुछ ऐसी वेबसाइट भी हैं जिनपर सिर्फ सेकेंड हैंड फोन ही मिलते हैं। सेकेंड फोन के साथ कोई समस्या नहीं होती है, क्योंकि उन्हीं फोन की बिक्री की जाती है जिनकी कंडीशन अच्छी होती है। आइए चेक करने का तरीका जानते हैं....

    डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन की साइट पर जाकर आप इसकी जानकारी हासिल कर सकते है।पहला तरीका यह है कि आपhttps://ceir.gov.in/Device/CeirImeiVerification.jspपर जाकर मोबाइल नंबर, ओटीपी के साथ लॉगिन करें।इसके बाद अपने फोन का आईएमईआई नंबर डालकर डालें।यदि आपके फोन का आईएमईआई नंबर ब्लॉक आता है तो इसका मतलब यह है कि आपका फोन चोरी का है।

    दूसरा तरीका मैसेज वाला है।आप अपने फोन में KYM लिखकर स्पेस दें और इसके बाद 15 डिजिट वाला आईएमईआई नंबर लिखकर कर 14422 पर सेंड कर दें।यदि आपको अपने डिवाइस का आईएमईआई नंबर नहीं पता है, तो आप *#06# डायल करें।यदि फोन में दो नंबर है तो दो आईएमईआई नंबर आएंगे।किसी भी एक नंबर से आप फोन की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...