Google Messages: आ रहा अब तक का सबसे शानदार फीचर, व्हाट्सएप से होगा कड़ा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Nov 2024 03:07 PM IST
विज्ञापन
Google Messages May Soon Allow Users to Send HD and HD plus Quality Photos Over RCS
Google Messages update - फोटो : Google

    यदि आप भी गूगल मैसेज (Google Messages) एप का रेगुलर इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल अपने मैसेंजर एप के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद इसका सीधा मुकाबले व्हाट्सएप से होगा।

    Google Messages जल्द ही RCS के जरिए एचडी इमेज भेजने की सुविधा दे सकता है। यह सुविधा फिलहाल कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और यह WhatsApp के HD इमेज-शेयरिंग जैसा है, जिसमें यूजर्स एक इमेज को या तो हाई कंप्रेशन के साथ स्टैंडर्ड वर्जन में या कम कंप्रेशन के साथ HD में भेज सकते हैं।

    विज्ञापन

    2023 के अंत में Google ने Messages एप में Ultra HDR इमेज सपोर्ट भी जोड़ा, जो अधिक डेटा का इस्तेमाल करता है। Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार Google Messages एक ऐसा फीचर टेस्ट कर रहा है जो यूजर्स को इमेजेज को बिना किसी कंप्रेशन के साझा करने की सुविधा देगा। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि एप के नए बीटा वर्जन (messages.android_20241029_00_RC00.phone_samsung_openbeta_dynamic) के फोटो पिकर में HD और HD+ विकल्प देखे गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें