जरूरी बात: हवालात की हवा खिला सकता है सेकेंड हैंड स्मार्टफोन, एक चीज जरूर चेक करें
सार
सेकेंड फोन के साथ कोई समस्या नहीं होती है, क्योंकि उन्हीं फोन की बिक्री की जाती है जिनकी कंडीशन अच्छी होती है, हालांकि सेकेंड हैंड फोन खरीदने से पहले एक चीज जरूर चेक करना चाहिए कि वह फोन कहीं चोरी का तो नहीं है? आइए चेक करने का तरीका जानते हैं..
विज्ञापन

विस्तार
सेकेंड हैंड स्मार्टफोन का मार्केट भारत में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सेकेंड हैंड फोन अब कई बड़ी ई-कॉमर्स साइट पर भी मिल रहे हैं। इसके अलावा कुछ ऐसी वेबसाइट भी हैं जिनपर सिर्फ सेकेंड हैंड फोन ही मिलते हैं। सेकेंड फोन के साथ कोई समस्या नहीं होती है, क्योंकि उन्हीं फोन की बिक्री की जाती है जिनकी कंडीशन अच्छी होती है, हालांकि सेकेंड हैंड फोन खरीदने से पहले एक चीज जरूर चेक करना चाहिए कि वह फोन कहीं चोरी का तो नहीं है? आइए चेक करने का तरीका जानते हैं....
- डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन की साइट पर जाकर आप इसकी जानकारी हासिल कर सकते है।
- पहला तरीका यह है कि आपhttps://ceir.gov.in/Device/CeirImeiVerification.jspपर जाकर मोबाइल नंबर, ओटीपी के साथ लॉगिन करें।
- इसके बाद अपने फोन का आईएमईआई नंबर डालकर डालें।
- यदि आपके फोन का आईएमईआई नंबर ब्लॉक आता है तो इसका मतलब यह है कि आपका फोन चोरी का है।
- दूसरा तरीका मैसेज वाला है।
- आप अपने फोन में KYM लिखकर स्पेस दें और इसके बाद 15 डिजिट वाला आईएमईआई नंबर लिखकर कर 14422 पर सेंड कर दें।
- यदि आपको अपने डिवाइस का आईएमईआई नंबर नहीं पता है, तो आप *#06# डायल करें।
- यदि फोन में दो नंबर है तो दो आईएमईआई नंबर आएंगे।
- किसी भी एक नंबर से आप फोन की जानकारी हासिल कर सकते हैं।