CERT-In: खतरे में हैं आईफोन, आईपैड और मैक यूजर, सरकारी एजेंसी ने जारी की चेतावनी
CERT-In की चेतावनी में कहा गया है कि इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स की डिवाइस को एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा निजी जानकारी चोरी हो सकती है। अलर्ट में यह भी कहा गया है कि इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपकी डिवाइस को रिमोटली यानी दूर बैठे कंट्रोल कर सकते हैं।

विस्तार
भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एपल के यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। CERT-In ने कहा है कि एपल की कई डिवाइस में सिक्योरिटी खामियां मिली हैं जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं। इस लिस्ट में iPads, Macs, iPhones और कई सारे सॉफ्टवेयर का नाम शामिल है।
CERT-In की चेतावनी में कहा गया है कि इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स की डिवाइस को एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा निजी जानकारी चोरी हो सकती है। अलर्ट में यह भी कहा गया है कि इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपकी डिवाइस को रिमोटली यानी दूर बैठे कंट्रोल कर सकते हैं।
CERT-In के मुताबिक ये बग एपल के ऑपरेटिंग सिस्टम iOS, iPadOS, macOS, Safari और tvOS में हैं। इन खामियों की मदद से ब्राउजिंग हिस्ट्री, पासवर्ड-आईडी और बैंकिंग जानकारी भी लीक हो सकती है। इसके अलावा डिवाइस की सिक्योरिटी को भी बायपास किया जा सकता है।