YouTube Shorts: अब गूगल लेंस से सर्च कर सकते हैं कोई भी वीडियो, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 30 May 2025 05:19 PM IST
सार

अब आप शॉर्ट वीडियो में दिखाई दे रही किसी भी चीज, जैसे कि टेक्स्ट, ऑब्जेक्ट या जगह को Google Lens की मदद से सर्च कर सकते हैं। आप चाहें तो उस चीज पर टैप करें या स्क्रीन पर घेरा बनाएं और Google Lens उस चीज के बारे में जानकारी दिखाएगा।

विज्ञापन
Search anything in YouTube Shorts with Google Lens here is the way
YouTube Shorts - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    YouTube Shorts आजकल शॉर्ट-फॉर्म वीडियो देखने का एक बेहतरीन जरिया बन चुका है। अब इस वीडियो प्लेटफॉर्म में एक नई और उपयोगी सुविधा जोड़ी गई है जो कि Google Lens वाली है। यह फीचर आपको किसी भी YouTube Short वीडियो में दिख रही चीजों की पहचान करने और उनके बारे में अधिक जानकारी पाने में मदद करेगा।

    अब आप शॉर्ट वीडियो में दिखाई दे रही किसी भी चीज, जैसे कि टेक्स्ट, ऑब्जेक्ट या जगह को Google Lens की मदद से सर्च कर सकते हैं। आप चाहें तो उस चीज पर टैप करें या स्क्रीन पर घेरा बनाएं और Google Lens उस चीज के बारे में जानकारी दिखाएगा। यह फीचर खासतौर पर उन वीडियो के लिए उपयोगी है जिनमें शॉपिंग या एफिलिएट कंटेंट नहीं होता।

    विज्ञापन

    अपने फोन में YouTube ऐप खोलें और नीचे दिए गए Shorts टैब पर टैप करें।किसी वीडियो को देखने के दौरान उसे पॉज़ करने के लिए स्क्रीन पर टैप करें।ऊपर दिख रहे Lens आइकन पर टैप करें।पहली बार इस्तेमाल करने पर Terms & Conditions स्वीकार करनी होंगी।अब आप स्क्रीन पर किसी भी ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट पर टैप, हाइलाइट या घेरा बनाकर सर्च कर सकते हैं।यदि वीडियो में किसी अनजान भाषा का टेक्स्ट है, तो स्क्रीन के नीचे दाईं ओर दिख रहा Translate बटन दबाकर उसका अनुवाद भी कर सकते हैं।Lens का इस्तेमाल करने के बाद, ऊपर बाईं ओर दिए गए X बटन पर टैप करके या नीचे की ओर स्वाइप करके इसे बंद किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें