WhatsApp: व्हाट्सएप में एक साथ आए कई सारे फीचर्स, बदल जाएगा इस्तेमाल का अंदाज
ये बदलाव इंस्टाग्राम और फेसबुक स्टोरीज जैसे अनुभव की ओर इशारा करते हैं। WhatsApp का नया "Layout" फीचर यूजर्स को फोटो का कोलाज बनाकर स्टेटस में शेयर करने की सुविधा देता है। यह फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज के Layout विकल्प जैसा ही है, जिसमें एक ही फ्रेम में कई तस्वीरें जोड़ी जा सकती हैं।

विस्तार
Meta ने WhatsApp यूजर्स के लिए Status फीचर को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए नए अपडेट्स जारी किए हैं। अब यूजर्स कोलाज, म्यूज़िक और फोटो को स्टिकर बनाकर अपनी स्टोरीज यानी Status में जोड़ सकेंगे। ये बदलाव इंस्टाग्राम और फेसबुक स्टोरीज जैसे अनुभव की ओर इशारा करते हैं। WhatsApp का नया "Layout" फीचर यूजर्स को फोटो का कोलाज बनाकर स्टेटस में शेयर करने की सुविधा देता है। यह फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज के Layout विकल्प जैसा ही है, जिसमें एक ही फ्रेम में कई तस्वीरें जोड़ी जा सकती हैं।
अब यूजर्स किसी गाने को स्टेटस में शेयर कर सकते हैं या उसे एक म्यूजिक स्टिकर की तरह उपयोग कर सकते हैं। मार्च 2024 से WhatsApp पर 15 सेकंड की म्यूजिक क्लिप्स फोटो स्टेटस और 60 सेकंड की क्लिप्स वीडियो स्टेटस में जोड़ने की सुविधा थी। नए अपडेट में इन्हें स्टिकर के रूप में भी पोस्ट किया जा सकता है।
WhatsApp अब यूजर्स को किसी भी फोटो को स्टिकर में बदलकर स्टेटस में लगाने की सुविधा दे रहा है। साथ ही, नया "Add Yours" स्टिकर यूजर को एक टॉपिक पर बातचीत शुरू करने का ऑप्शन देता है। दोस्त उसी स्टिकर के जवाब में अपनी स्टेटस अपडेट शेयर कर सकते हैं। Meta ने पुष्टि की है कि ये सभी फीचर्स जल्द ही रोलआउट होंगे और अगले कुछ महीनों में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे। सभी स्टेटस अपडेट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे और सिर्फ सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स को ही दिखाई देंगे।
- Instagram Update: इंस्टाग्राम में आया नया फीचर, अब 3:4 रेशियो फोटोज का भी मिलेगा सपोर्ट
- कार्रवाई: कैलेंडर एप में पहुंच गया था चाइनीज मैलवेयर, चोरी कर रहा था यूजर्स का डाटा, गूगल ने खत्म किया
- AI HACKS: बड़े काम के हैं एआई टूल, बस इस्तेमाल का सही तरीका मालूम होना चाहिए, यहां जानें पांच टिप्स
- Alert: 184 मिलियन से ज्यादा पासवर्ड हुए लीक, गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एपल के पासवर्ड भी हैं शामिल