WhatsApp पर SBI की बैंकिंग सेवाएं: घर बैठे चेक करें बैलेंस से लेकर लोन डिटेल, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
क्या आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं? अब आपको छोटी-छोटी बैंकिंग सुविधाओं के लिए बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। SBI अपने ग्राहकों को सीधे उनके WhatsApp पर बैलेंस चेक से लेकर मिनी स्टेटमेंट तक की कई शानदार सुविधाएं दे रहा है।

विस्तार
आज के इस डिजिटल दौर में बैंकिंग से जुड़े काम घर बैठे करना बेहद आम हो गया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी अपने करोड़ों ग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप बैंकिंग की शानदार शुरुआत की है। इस पहल का मुख्य मकसद ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के तुरंत और सुरक्षित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। साल 2022 में जब बैंक ने इस सेवा की शुरुआत की थी, तब ग्राहकों को इसमें केवल कुछ ही सीमित सुविधाएं मिलती थीं। लेकिन अब बैंक ने अपनी इस सर्विस को काफी विस्तार दे दिया है, जिससे आपकी बैंकिंग से जुड़ी कई उलझनें बस एक मैसेज भेजकर ही सुलझ जाती हैं।
कैसे करें व्हाट्सएप बैंकिंग के लिए पंजीकरण?
SBI की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर QR कोड स्कैन कर सकते हैं।दूसरा तरीका यह है कि अपने बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से +917208933148 पर SMS भेजें। इसमें WAREG लिखने के बाद स्पेस देकर अपना अकाउंट नंबर दर्ज करें और भेज दें।रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद +919022690226 नंबर पर ‘Hi SBI’ लिखकर भेजें। इसके बाद आपको व्हाट्सएप पर बैंकिंग सेवाओं का एक्सेस मिल जाएगा, जहां आप अलग-अलग विकल्प चुन सकते हैं। यह भी पढ़ें: Google Data Centre: चंद्रबाबू नायडू 28 अप्रैल को विशाखापत्तनम में गूगल AI डेटा सेंटर की रखेंगे नींव
व्हाट्सएप पर मिलेंगी कौन-सी बैंकिंग सुविधाएं?
SBI की व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिए आप अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं और मिनी स्टेटमेंट (10 ट्रांजेक्शन तक) देख सकते हैं। इसके अलावा अकाउंट डिटेल और अन्य स्टेटमेंट सेवाएं भी आसानी से मिल जाती हैं।यही नहीं, इस प्लेटफॉर्म पर पेंशन स्लिप, लोन से जुड़ी जानकारी, ब्याज दरें, सेविंग स्कीम्स और NRI सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध है।ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंक ने इसमें अकाउंट खोलने, शिकायत दर्ज कराने, प्री-अप्रूव्ड लोन से जुड़े सवाल, डिजिटल बैंकिंग गाइड, छुट्टियों का कैलेंडर और डेबिट कार्ड उपयोग से जुड़ी जानकारी भी शामिल की है।अगर आपका कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो उसकी जानकारी भी यहीं मिल सकती है। साथ ही, आप अपने नजदीकी ATM और शाखा की लोकेशन भी व्हाट्सएप के जरिए जान सकते हैं।
- Cooler Problems: कूलर नहीं दे रहा ठंडी हवा... तो दिमाग न करें गर्म, आजमाएं ये काम के टिप्स
- Google Data Centre: चंद्रबाबू नायडू 28 अप्रैल को विशाखापत्तनम में गूगल AI डेटा सेंटर की रखेंगे नींव
- Fan: ऑफिस में AC के साथ चलाएं ये फैन, छू भी नहीं पाएगी गर्मी, 1000 रुपये से कम है कीमत
- Cooler: पीजी और रेंट में रहने वालों की पहली पसंद है ये कूलर, फेंकता है एसी जैसी ठंडी हवा, दाम भी बेहद कम