Cooler Problems: कूलर नहीं दे रहा ठंडी हवा... तो दिमाग न करें गर्म, आजमाएं ये काम के टिप्स
Increase Cooling From Cooler:
गर्मी के मौसम में अगर आपका कूलर ठंडी हवा नहीं दे रहा है, तो जरूरी नहीं कि मशीन में ही खराबी हो। कई बार गलत जगह और सेटिंग्स भी इसकी वजह बनती हैं। यहां बताए गए कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप कूलर की कूलिंग को बेहतर बना सकते हैं।

Cooler Cooling Tips:
कई बार ऐसा होता है कि लोग कूलर तो महंगा वाला उठा लाते हैं, लेकिन वह कूलिंग ठीक नहीं दे पाता है। ऐसे में दिमाग गर्म होना लाजिम है। लेकिन समस्या हमेशा कूलर में नहीं होती, बल्कि कई बार घर में कूलर की गलत प्लेसमेंट और इस्तेमाल करने के तौर-तरीके भी खराब कूलिंग की वजह होते हैं। अगर कूलर को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो वह पूरे घर में ठंडक फैला सकता है। ऐसे में आपको दिमाग गर्म करने की जरूरत नहीं, बल्कि कुछ टिप्स अपनाने की जरूरत है। आइए जानते हैं...

क्रॉस वेंटिलेशन बढ़ाएं
कूलर चलाते समय ये ध्यान दें कि जिस कमरे में कूलर चल रहा हो उसे पूरी तरह बंद न रखें। कूलर के लिए वेंटिलेशन बेहद जरूरी है, ताकि ताजी हवा अंदर आ सके। बंद कमरे में कूलर चलाने से उमस या चिपचिपाहट हो सकती है। इसलिए खिड़कियों को थोड़ा खुला छोड़ दें, ताकि गर्म और नमी से भरी हवा बाहर निकलती रहे।

एग्जॉस्ट फैन कूलिंग बढ़ाने में करेगा मदद
अगर कमरे में एग्जॉस्ट फैन लगा है तो उसे ऑन कर दें। इससे ताजी हवा अंदर आएगी और नम हवा बाहर निकलती रहेगी। इससे कूलर की काम करने की क्षमता बढ़ जाएगी।
- Fan: ऑफिस में AC के साथ चलाएं ये फैन, छू भी नहीं पाएगी गर्मी, 1000 रुपये से कम है कीमत
- Cooler: पीजी और रेंट में रहने वालों की पहली पसंद है ये कूलर, फेंकता है एसी जैसी ठंडी हवा, दाम भी बेहद कम
- Tips: स्कैम कॉल्स और हैकर्स की अब खैर नहीं! Android फोन में आज ही चालू करें 'एडवांस प्रोटेक्शन' फीचर
- Google: I/O इवेंट से पहले खुलेगा गूगल का पिटारा! Android 17, Gemini AI और नए डिवाइस अपडेट्स की मिलेगी झलक