इस मोबाइल ऐप से घर बैठे हर महीने कमा सकते हैं 10,000 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 18 Dec 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
Roposo Fun Videos, Editing, Chat Status, Camera app, you can earn upto Rs 10,000
Roposo

    जियो के आने के बाद से ही भारत में वीडियो देखने का ट्रेंड बढ़ा है और इसके लिए रोज नए-नए प्लेटफॉर्म पर वीडियो रिलीज भी हो रहे हैं। यदि आप एक नजर डालें तो भारत में इस समय टिक टॉक, म्यूजिकली और हेल्लो जैसे कई सारे वीडियो ऐप मौजूद हैं। इन्हीं में एक वीडियो प्लेटफार्म रोपोसो-टीवी बाई द पीपल है जिसके जरिए आप हर महीने 10,000 रुपये से भी अधिक कमा सकते हैं। आइए जानते हैं रोपोसो ऐप के जरिए कैसे होगी कमाई।

    Roposo
    Roposo

    कंपनी के दावे के मुताबिक फिलहाल 25 मिलियन भारतीय रोपोस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही हर रोज 2 लाख नए लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। रोपोसो ने पिछले साल अगस्त में एक फैशन सोशल नेटवर्क से टीवी बाई द पीपल बनने का निर्णय लिया था। इस ऐप के द्वारा कई यूजर्स अच्छी पोस्ट बनाकर और अपने फॉलोवर्स बढ़ाकर महीने में 10,000 रुपये से भी अधिक कमा रहे हैं। इस ऐप में आपको म्यूजिक, कॉमेडी और ब्यूटी से जुड़े वीडियो मिलते हैं। यह ऐप हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, पंजाबी और बाकी भी कई अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इस ऐप पर यूजर्स को क्वाइंस मिलते हैं जिसे वे पेटीएम जैसे ऐप में भेजकर पैसे बना सकते हैं। उदाहरण के तौर पर 10,000 क्वाइंस के लिए 10 रुपये मिलते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें