तोते ने Amazon से मंगवा लिया आइसक्रीम, स्ट्रॉबेरीज और पतंग, मालिक को भनक तक नहीं लगी

इंसानों का वॉयस सर्च के जरिए ऑनलाइन खरीदारी करना आम बात है लेकिन यदि कोई पंछी बोलकर ऑनलाइन शॉपिंग करे तो वाकई हैरान करने वाली बात है और साथ ही इसके लिए वर्चुअल असिस्टेंट को भी शुक्रिया अदा करना होगा कि उसने एक पंछी की आवाज को पहचान लिया और ऑर्डर कर दिया। कुछ ही ऐसा ही मामला ब्रिटेन में सामने आया है जहां एक तोते ने अमेजर के स्मार्ट स्पीकर Alexa के जरिए अमेजॉन से खरीदारी की है। तोते ने ऑर्डर करके आइसक्रीम, स्ट्रॉबेरीज जैसी चीजें मंगवाई है। आइए जानते हैं इस तोते के बारे में विस्तार में।

अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इस तोते का नाम Rocco है और यह अफ्रीकी ग्रे पैरट की प्रजाति का है। उसने वर्चुअल असिस्टेंट एलेक्सा से दोस्ती कर ली थी और इसी का फायदा उठाकर उसने आइसक्रीम, स्ट्रॉबेरीज और पतंग समेत सामान अमेजॉन से मंगवा लिया। खास बात यह रही कि तोते के मालिक को इसकी भनक तक नहीं लगी।

बता दें कि अफ्रीकी ग्रे पैरट आवाजों और शब्दों की नकल उतारने में माहिर होते हैं। Rocco को पहले Berkshire के राष्ट्रीय पशु कल्याण ट्रस्ट अभयारण्य में रखा गया था लेकिन वहां आने वाले पर्यटकों को यह गालियां देने लगा था जिसके बाद वहां से इस हटा दिया गया था।