काम की बात: स्मार्टफोन हैक होने पर तुरंत करें ये तीन काम, कुछ नहीं कर पाएगा हैकर
आपके व्हाट्सएप अकाउंट को भी लॉगआउट कर दिया जाता है। इसके बाद आपके बैंक अकाउंट को भी खाली किया जा सकता है। यदि किसी कारणवश आपका भी फोन हैक हो जाता है तो आपको तुरंत ये पांच काम करने चाहिए।

विस्तार
सुपरफास्ट इंटरनेट के इस दौर में स्मार्टफोन का हैक होना कोई बड़ी बात नहीं है। एक गलती और आपका भी फोन हैक हो सकता है। सेकेंडों में हैकर्स के पास आपको फोन का कंट्रोल पहुंच सकता है और सारी जानकारी लीक हो सकती है। कई बार फोन हैक करके सिम कार्ड की क्लोनिंग होती है और आपका सिम हैकर के फोन में एक्टिव हो जाता है। उसके बाद आपके व्हाट्सएप अकाउंट को भी लॉगआउट कर दिया जाता है। इसके बाद आपके बैंक अकाउंट को भी खाली किया जा सकता है। यदि किसी कारणवश आपका भी फोन हैक हो जाता है तो आपको तुरंत ये पांच काम करने चाहिए।
पहला काम यही है कि अपने फोन को तुरंत फॉर्मेट (फैक्ट्री रीसेट) करें। रीसेट करने से पहले डाटा का बैकअप गूगल ड्राइव पर ले लें। कई बार हैकर्स आपको कोई फोटो, वीडियो या फाइल भेजकर आपके फोन को हैक करते हैं। इन फाइल में मैलवेयर होते हैं और जैसे ही आप क्लिक करते हैं तो वे आपके फोन में पहुंच जाते हैं और उसके बाद हैकर्स को आपके फोन की पूरी जानकारी मिलती रहती है। रीसेट करने से वायरस के खत्म हो जाने की संभावना रहती है।
यदि आपका व्हाट्सएप बार-बार लॉगआउट हो रहा है या बिना पढ़े ही मैसेज पर ब्लू टिक आ रहे हैं या लिंक्ड डिवाइस में किसी अन्य लैपटॉप या फोन का नाम आ रहा है जिसे आप जानते ही नहीं हैं तो इसका मतलब यह है कि आपका सिम कार्ड क्लोन हो गया है। सिम कार्ड का एक्सेस हैकर के पास है और वही आपके व्हाट्सएप को लॉगिन और लॉगआउट कर रहा है। इससे बचने के लिए तुरंत उस नंबर को ब्लॉक करें और उसी नंबर पर नया सिम कार्ड लें।
- Tech Tips: आपके फोन में वायरस है या नहीं, बिना किसी सॉफ्टवेयर ऐसे करें स्कैन
- BSNL: BSNL के 4G प्लान हुए लॉन्च, 118 रुपये में 10GB डाटा, जल्द शुरू होगी सेवा
- ChatGPT: 2023 में ओपनएआई पर हुआ था साइबर अटैक, मैसेजिंग सिस्टम में लगी थी सेंध
- Tech News: गूगल फोटोज एप के डाउनलोड की संख्या 1,000 करोड़ पार, 2015 में हुआ था लॉन्च