ChatGPT: 2023 में ओपनएआई पर हुआ था साइबर अटैक, मैसेजिंग सिस्टम में लगी थी सेंध

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Jul 2024 12:19 PM IST
सार

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक हैकर ने उस मैसेजिंग सिस्टम में सेंध लगाई थी जिसके जरिए ओपनएआई के कर्मचारी आपस में बातें करते हैं। कंपनी की एआई टेक्निक की डिजाइन की जानकारी भी हैकर के हाथ लगी थी।

विज्ञापन
OpenAI internal messaging system was hacked in 2023 but company kept it secret from the public
hacker - फोटो : pixabay

    विस्तार

    यदि आप भी ओपनएआई के चैटटूल ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि साल 2023 में एक हैकर ने ओपनएआई के सर्वर में सेंध लगाई थी।

    न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक हैकर ने उस मैसेजिंग सिस्टम में सेंध लगाई थी जिसके जरिए ओपनएआई के कर्मचारी आपस में बातें करते हैं। कंपनी की एआई टेक्निक की डिजाइन की जानकारी भी हैकर के हाथ लगी थी।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हैकर ने उस सिस्टम को भी अपने कब्जे में लिया था जिसमें ओपनएआई के सभी एआई टूल की जानकारी थी। कंपनी ने इस हैकिंग के बारे में अपने कर्मचारियों को भी जानकारी दी थी और सतर्क रहने के लिए कहा था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब ओपनएआई ने कहा है कि इसकी जानकारी आम जनता को नहीं दी गई, क्योंकि इसमें किसी यूजर्स का डाटा लीक नहीं हुआ था। ओपनएआई के अधिकारियों ने इसे किसी बड़े सिक्योरिटी रिस्क के तौर पर नहीं समझा। इसके अलावा हैकर्स का संबंध किसी देश की सरकार से नहीं था। ओपनएआई ने इस डाटा लीक के बारे में किसी कानून प्रवर्तन विभाग को भी जानकारी नहीं दी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें