पुरानी गाड़ी खरीदने से पहले जरूर करें यह एसएमएस

ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 16 Jun 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
online services for your convenience

    हमारी रोजाना की जिंदगी में ऐसे कई काम होते हैं, जो होते तो बेहद साधारण हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए भागदौड़ अधिक होती है। अगर आप भी इस भागदौड़ से बचना चाहते हैं, तो ऑनलाइन समाधान आपके पास है। अगर आप कोई सेकेंड हैंड गाड़ी खरीद रहे हैं, तो उसे डाक्यूमेंट असली हैं या नहीं, किस पत्ते पर गाड़ी दर्ज है, गाड़ी किसके नाम है आदि की जांच करने के लिए आपको काफी समय खराब करना पड़ता है।

    इससे बचने के लिए आप ऑनलाइन भी जांच कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको इतना करना है कि अपने मोबाइल से VAHAN लिखें, स्पेस दें और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखें और 7738299899 पर एसएमएस कर दें।

    विज्ञापन

    कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर वाहन कि डिटेल मालिक का नाम गाड़ी किस आरटीओ क्षेत्र की है, उसका पता, गाड़ी का मॉडल संबंधी जानकारी, उसकी एक्सपायरी डेट, अगर गाड़ी लोन पर है तो उसके फाइनेंसर का नाम आदि की जानकारी मिल जाएगी, जिसकी जांच आप वाहन के मालिक के पास मौजूद कागजों से कर सकते हैं। इस सेवा का उपयोग आप किसी वाहन चालक के ट्रैफिक नियमों का उल्लंधन करने पर भी कर सकते हैं। य‌दि कोई रैश ड्राइविंग करते हुए या किसी सड़क दुर्घटना के बाद वहां से फरार होता है, तो उसका नंबर इस सेवा पर सेंड करके आप पुलिस को इसकी सूचना दे सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्रेन टिकट कैश ऑन डिलिवरी

    पुरानी गाड़ी खरीदने से पहले जरूर करें यह एसएमएस

    अगर आप ट्रेन टिकट की लंबी लाइन से बचना चाहते हैं, तो ट्रेन टिकट कैशऑन डिलिवरी से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको bookmytrain.com पर जाकर अपने IRCTC लॉग इन नेम और पासवर्ड पर जाकर टिकट बुक कर लें। इससे टिकट आपके घर पार्सल होकर पहुंच जाएगा।

    अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और ट्रेन का टॉयलेट या डिब्बे में गंदगी है, तो आप CLEN लिखकर अपने टिकट का पीएनआर नंबर लिखकर 58888 एसएमएस करें। सफाईकर्मी जल्द ही आपके डिब्बे में पहुंच जाएगा।

    ब्लड डोनर की जरूरत

    पुरानी गाड़ी खरीदने से पहले जरूर करें यह एसएमएस

    कई बार जरूरत के समय आवश्यकता के हिसाब से बल्ड ग्रुप नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में आप Indianblooddonors.com पर अपनी परेशानी का हल ढूंढ सकते हैं। इस साइट पर 50,000 रजिटर्ड हैं और 190 शहरों में यह साइट ब्लड डोनर उपलब्‍ध कराने की सुविधा प्रदान करती है।

    इसके अलावा http://www.bharatbloodbank.com भी एक ऐसी बेवसाइट है जहां जाकर आप अपनी आवश्यकतानुसार ब्लड डोनर को सर्च कर सकते हैं। खासबात है कि यहां डोनर का मोबाइल नंबर भी आसानी से उपलब्‍ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें