Tips: ऑनलाइन AC खरीदने से पहली जरूर जान लें ये काम की बातें, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 24 Mar 2026 08:11 PM IST
सार

AC Buying Guide:

गर्मियों की शुरुआत के साथ AC की डिमांड बढ़ गई है। अगर आप नया एयर कंडीशनर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दबाजी से बचें। सही जानकारी के साथ लिया गया फैसला आपको बेहतर कूलिंग और पैसे की पूरी वैल्यू दिला सकता है।

विज्ञापन
online ac buying tips guide summer inverter window split details
ac air conditioner - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    गर्मी का मौसम आते ही घरों में AC की सर्विसिंग और नए एयर कंडीशनर खरीदने का सिलसिला शुरू हो जाता है। लेकिन AC कोई सस्ता उपकरण नहीं है, इसलिए इसे खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद अहम हो जाता है। खासकर अगर आप ऑनलाइन AC खरीद रहे हैं, तो ये टिप्स आपके लिए काम की साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं...

    1. कमरे का आकार और क्षमता

    कमरे के आकार के अनुसार सही टन का एसी चुनना सबसे जरूरी है:

    विज्ञापन

    छोटे कमरे (100–120 sq ft): 1 टन का एसी पर्याप्त है। हालांकि, अगर कमरा दक्षिण या पश्चिम दिशा में है और धूप ज्यादा आती है, तो 1.5 टन का विकल्प बेहतर हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मध्यम कमरे (120–180 sq ft): 1.5 टन का एसी सबसे सही रहता है।

    बड़े कमरे (180 sq ft से अधिक): 2 टन या उससे अधिक क्षमता वाला एसी चुनें।

    AC Stabilizer
    AC Stabilizer - फोटो : AI

    2. एसी का प्रकार: विंडो बनाम स्प्लिट

    विंडो एसी: यह सस्ता होता है और इसका रखरखाव (maintenance) आसान है। यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो किराए पर रहते हैं क्योंकि इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान है।

    स्प्लिट एसी: यह देखने में सुंदर होता है और कम शोर करता है। यह उन कमरों के लिए बेहतर है जहाँ खिड़की नहीं है, क्योंकि इसकी बाहरी यूनिट को छत या बालकनी पर लगाया जा सकता है।

    AC
    AC - फोटो : AdobeStock

    3. इन्वर्टर बनाम नॉन-इन्वर्टर

    इन्वर्टर एसी: यह बिजली की 30% से 50% तक बचत कर सकता है क्योंकि इसका कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से अपनी गति को समायोजित कर लेता है। लंबे समय के उपयोग के लिए यह सबसे किफायती विकल्प है।

    नॉन-इन्वर्टर एसी: यह सस्ता तो होता है, लेकिन बिजली की खपत अधिक करता है क्योंकि इसका कंप्रेसर बार-बार चालू और बंद होता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें