Tips: LPG सिलेंडर लेते समय पहले न बताएं OTP, इन 5 जरूरी बातों को करें चेक, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 21 Jul 2026 05:44 PM IST
सार

LPG Cylinder Delivery Tips:

क्या आप भी गैस सिलेंडर घर आते ही सबसे पहले डिलीवरी बॉय को OTP बता देते हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाएं। आपकी यह छोटी सी जल्दबाजी गैस लीकेज, कम वजन या धोखाधड़ी का कारण बन सकती है। सुरक्षित डिलीवरी के लिए OTP देने से पहले इन 5 जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें।

विज्ञापन
lpg cylinder delivery safety tips never share otp before checking these 5 things hindi
सिलिंडर का ओटीपी बताने से पहले करें ये काम - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    गैल सिलिंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) की व्यवस्था की है। यह एक तरह का ओटीपी होता है जिसे ग्राहक को सिलिंडर की डिलीवरी लेते डिलीवरी बॉय को बताना पड़ता है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि ग्राहक बिना सिलिंडर की जांच किए यह कोड बता देते हैं और डिलीवरी ले लेते हैं। बाद में ग्राहक सिलिंडर से गैस लीक होने, जंग लगा सिलिंडर मिलने या वजन कम होने की शिकायत करते हैं। यहां हम आपको ऐसी 5 जरूरी बाते बता रहे हैं जिन्हें चेक किए बगैर आपको ओटीपी डिलीवरी बॉय को नहीं बताना चाहिए। आइए जानते हैं...

    सबसे पहले देखें सिलेंडर की सेफ्टी सील
    सबसे पहले देखें सिलेंडर की सेफ्टी सील - फोटो : संवाद

    1. सबसे पहले देखें सिलेंडर की सेफ्टी सील

    सिलेंडर लेते समय सबसे पहले उसकी सेफ्टी सील को ध्यान से जांचें। सील पूरी तरह सही होनी चाहिए और उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ या टूट-फूट नहीं दिखनी चाहिए। अगर सील पहले से टूटी हुई मिले या कोई गड़बड़ी नजर आए, तो उस सिलेंडर को लेने से इनकार करें और तुरंत अपनी गैस एजेंसी को इसकी जानकारी दें।

    विज्ञापन
    वजन तौलने में न करें कोई संकोच
    वजन तौलने में न करें कोई संकोच - फोटो : Adobe Stock

    2. वजन तौलने में न करें कोई संकोच

    अक्सर लोग बिना वजन किए यूं ही सिलेंडर ले लेते हैं। आपको बता दें कि हर डिलीवरी बॉय के पास एक पोर्टेबल वजन तौलने वाली मशीन (Weight Machine) होनी अनिवार्य है। अपना हक जताएं और उनके सामने ही सिलेंडर का वजन चेक करवाएं। अगर गैस का वजन तय सीमा से थोड़ा भी कम लगे, तो उसे वापस कर तुरंत दूसरा सिलेंडर मांगें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें