EPFO Interest Credit: PF खाते में 8.25% ब्याज आना शुरू, घर बैठे मोबाइल से 2 मिनट में ऐसे चेक करें बैलेंस

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 21 Jul 2026 10:42 AM IST
सार

अगर आपका EPF कटता है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 का 8.25% ब्याज खातों में जमा करना शुरू कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से कुछ ही मिनटों में अपना PF बैलेंस, ब्याज क्रेडिट और पासबुक आसानी से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
epfo interest credit how to check pf interest balance online mobile know steps details
पीएफ खाते में ब्याज आया या नहीं, ऐसे करें चेक - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

    अगर आप नौकरीपेशा हैं और हर महीने आपकी सैलरी से EPF कटता है, तो आपके लिए राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सालाना ब्याज सदस्यों के खातों में जमा करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके PF खाते में ब्याज आया है या नहीं, तो इसके लिए किसी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल या लैपटॉप से कुछ ही मिनटों में आप अपना अपडेटेड बैलेंस और ब्याज का स्टेटस देख सकते हैं।

    8.25% की दर से मिलेगा ब्याज

    EPFO हर साल सदस्यों के PF खाते में जमा राशि पर ब्याज जोड़ता है। इस बार भी सरकार ने आपकी जमा-पूंजी पर 8.25% का शानदार सालाना ब्याज तय किया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने पुष्टि की है कि खातों में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में कई कर्मचारियों की पासबुक में उनका नया बैलेंस और ब्याज की रकम दिखने लगी है।अगर आप भी बेचैन हैं यह जानने के लिए कि आपके खाते में ब्याज का पैसा आया या नहीं, तो परेशान न हों। अब PF ऑफिस के चक्कर काटने का जमाना गया। आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से सिर्फ 2 मिनट में अपना पूरा बैलेंस चेक कर सकते हैं।

    EPFO पासबुक पोर्टल
    EPFO पासबुक पोर्टल - फोटो : Adobe Stock

    ऐसे चेक करें PF खाते में ब्याज आया या नहीं1. EPFO पासबुक पोर्टल

    सबसे पहले EPFO की आधिकारिक पासबुक वेबसाइट (Member Passbook Portal) पर जाएं।अपना 12 अंकों का UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर), पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें।आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।अब View Passbook पर क्लिक करें। यहाँ आपको अपना पूरा बैलेंस और यह दिख जाएगा कि FY26 का ब्याज खाते में जुड़ा है या नहीं।

    उमंग एप से चेक करें
    उमंग एप से चेक करें - फोटो : EPFO

    2. UMANG एप से करें चेक

    अगर आप मोबाइल से बैलेंस देखना चाहते हैं, तो UMANG एप सबसे आसान विकल्प है।अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर (Android) या एपल एप स्टोर (iOS) से 'UMANG' एप डाउनलोड करें।एप में EPFO सर्विस चुनें और अपने UAN की मदद से लॉग इन करें।यहां से आप अपनी पासबुक देख सकते हैं और चेक कर सकते हैं कि ब्याज क्रेडिट हुआ है या नहीं।

    3. SMS के जरिए

    अगर आपका UAN एक्टिव है और मोबाइल नंबर उससे लिंक है, तो EPFO की SMS सेवा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप 7738299899 नंबर पर एक SMS भेजकर भी अपना बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए मैसेज में टाइप करें: EPFOHO UAN (अगर आपको हिंदी में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN HIN लिखें) और भेज दें। कुछ ही सेकंड में आपको आपके बैलेंस की डिटेल मिल जाएगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें