Tech Tips: स्मार्टफोन नहीं हो रहा चार्ज? ये 10 टिप्स बना देंगे काम, नोट कर लें
अगर आपका फोन बिल्कुल भी चार्ज नहीं हो रहा है, तो ऐसा लगता है मानो आपकी पूरी दुनिया ही रुक गई हो। यकीन मानिए, हम सब कभी न कभी ऐसी स्थिति में फंसे हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे जिनकी मदद से आप अपने नहीं चार्ज हो रहे फोन को चार्ज कर सकेंगे..

विस्तार
आजकल स्मार्टफोन एक ऐसा गैजेट बन गया है जिसके बिना हम एक दिन भी नहीं रह सकते। ये हमारे पूरे संसार को समेटे हुए होते हैं और कई बार उससे भी ज्यादा, लेकिन अगर आपका स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा है, तो यह किसी बुरे सपने से कम नहीं है और अगर आपका फोन बिल्कुल भी चार्ज नहीं हो रहा है, तो ऐसा लगता है मानो आपकी पूरी दुनिया ही रुक गई हो। यकीन मानिए, हम सब कभी न कभी ऐसी स्थिति में फंसे हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे जिनकी मदद से आप अपने नहीं चार्ज हो रहे फोन को चार्ज कर सकेंगे..
सबसे पहले, आपको अपने स्मार्टफोन का कवर उतारना होगा। हो सकता है कि आपका फोन कवर चार्जिंग पोर्ट के आसपास रुकावट पैदा कर रहा हो, जिससे चार्जिंग केबल सही से कनेक्ट नहीं हो पा रही हो। कवर हटाने के बाद आपका फोन चार्ज होना शुरू हो सकता है।कभी-कभी अगर हमारा फोन पानी के संपर्क में आ जाता है, तो वह चार्ज करना बंद कर सकता है। अगर आपके फोन के चार्जिंग पोर्ट में पानी है, तो अधिकांश स्मार्टफोन चार्ज नहीं करते। सुनिश्चित करें कि आपने अपने स्मार्टफोन को अच्छे से सुखा लिया हो और उसके बाद फिर से चार्ज करने की कोशिश करें।
फोन चार्ज ना होने के पीछे स्मार्टफोन का गर्म होना भी एक कारण है। कई बार गर्मी की वजह से फोन बैटरी की सुरक्षा के लिए चार्जिंग बंद कर देता है। ऐसे में अपने फोन को ठंडे स्थान पर रखें और ठंडा होने के बाद दोबारा चार्ज करें।यह भी संभव है कि आपके स्मार्टफोन का चार्जिंग ब्रिक या केबल खराब हो। आप एक अलग चार्जर या केबल से चार्ज करने की कोशिश कर सकते हैं।
- 84 दिनों वाले सबसे सस्ते प्लान, सिर्फ यहां से कराना होगा रिचार्ज
- डिजिटल अरेस्ट: वर्धमान ग्रुप के मालिक को लगाया सात करोड़ का चूना, इस स्कैम से बचना है मुश्किल
- काम की बात: अपने मोबाइल का रेडिएशन जानते हैं? लिमिट से अधिक है तो बचना है जरूरी, ऐसे करें चेक
- सावधान: किसी बड़े स्कैम से कम नहीं है Pink WhatsApp, एक झटके में सब हो जाएगा खत्म