काम की बात: अपने मोबाइल का रेडिएशन जानते हैं? लिमिट से अधिक है तो बचना है जरूरी, ऐसे करें चेक
हम जिस मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं, उनसे एक विशेष प्रकार की तरंगें (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन) निकलती हैं, जिन्हें आम जनजीवन के लिए हानिकारक माना जाता है। मोबाइल रेडिएशन से मानसिक अवसाद समेत कई घातक बीमारियों के होने की आशंका रहती है।

विस्तार
जिंदगी का प्रमुख हिस्सा बन चुके मोबाइल फोन के रेडिएशन के बारे में जानना भी जरूरी है। यह कई तरह की बीमारियों का कारण भी बन सकता है। आधुनिक जीवनशैली में मोबाइल फोन सबसे अहम चीज है। हम मोबाइल के बिना एक मिनट भी अलग नहीं रह पाते, लेकिन कभी इन मोबाइल फोन्स से निकलने वाले रेडिएशन के बारे में जाना है? जो न केवल वातावरण में रहने वाले पशु-पक्षियों, बल्कि इंसान की सेहत पर भी बुरा असर करता है।
दरअसल, हम जिस मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं, उनसे एक विशेष प्रकार की तरंगें (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन) निकलती हैं, जिन्हें आम जनजीवन के लिए हानिकारक माना जाता है। मोबाइल रेडिएशन से मानसिक अवसाद समेत कई घातक बीमारियों के होने की आशंका रहती है।
अगर आप अपने मोबाइल फोन के रेडिएशन को चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए मोबाइल से *#07# डायल करना होगा। यह नंबर डायल करते ही, मोबाइल स्क्रीन पर रेडिएशन संबंधी जानकारी आ जाएगी। इसमें दो तरह से रेडिएशन के स्तर को दिखाया जाता है। एक ‘हेड’ और दूसरा ‘बॉडी’। हेड यानी फोन पर बातचीत करते हुए मोबाइल रेडिएशन का स्तर क्या है और बॉडी यानी फोन का इस्तेमाल करते हुए या जेब में रखे हुए रेडिएशन का स्तर क्या है?
- सावधान: किसी बड़े स्कैम से कम नहीं है Pink WhatsApp, एक झटके में सब हो जाएगा खत्म
- सिम कार्ड का MNP कराने जा रहे हैं तो पहले पढ़ें यह खबर
- BSNL: लॉन्च हुआ सबसे सस्ता रोज 1GB डाटा वाला प्लान, मिलेगी 60 दिनों की वैलिडिटी
- Tech Tips: स्लो स्मार्टफोन को सुपरफास्ट बनाने वाले पांच टिप्स, एंड्रॉयड यूजर्स को रट लेना चाहिए