Tech Tips: पावर बैंक खरीदते समय ना करें ये चार गलती, पैसे होंगे बर्बाद और फोन भी खराब होगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Jul 2025 10:08 AM IST
सार

यदि आपका पावर बैंक का आउटपुट वोल्टेज आपके फोन के आउटपुट वोल्टेज के बराबर नहीं है, तो फोन चार्ज नहीं होगा। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि पावर बैंक का आउटपुट वोल्टेज हमेशा आपके फोन चार्जर के आउटपुट वोल्टेज के बराबर होना चाहिए।

विज्ञापन
Keep These 4 Points In Mind Know while Planning To Buy Power Bank
Powerbank - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मोबाइल फोन की निरंतर होती निर्भरता ने पावर बैंक को भी हमारी जिंदगी में एंट्री दे दी है। भले ही अब के स्मार्टफोनों में तुलनात्मक रूप से बड़ी बैटरियां मिल रही हैं लेकिन पावर बैंक की जरूरत खत्म नहीं हो रही है। सफर के दौरान तो पावर बैंक बहुत जरूरी होता है। वर्तमान समय में अधिकांश स्मार्टफोनों में औसतन 5000 एमएएच की बैटरी क्षमता होती है, जो 24 घंटे साथ तो नहीं ही देती हैं। यदि आप पावर बैंक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। इसमें हम आपको बताएंगे कि पावर बैंक खरीदते समय किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

    फोन चार्जिंग के लिए पावर बैंक खरीदें, तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि पावर बैंक की क्षमता आपके स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता से 2.5 गुना अधिक हो। इससे फोन तेजी से चार्ज होगा। साथ ही पावर बैंक की बैटरी भी लंबे समय तक चलेगी और आप अपने स्मार्टफोन को कई बार चार्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही जब भी आप पावर बैंक लें, तो उसमें कितने एमएएच की बैटरी है, को जरूर चेक कर लें। आपको कम से कम 10,000एमएएच बैटरी क्षमता वाला पावर बैंक लेना चाहिए।

    विज्ञापन

    इसके अलावा पावर बैंक के यूएसबी चार्जिंग पर भी नजर रखें। पावरबैंक खरीदते समय बैटरी की क्षमता के साथ-साथ उसकी यूएसबी चार्जिंग को भी जांच-परख कर लें, क्योंकि बाजार में मौजूद पुराने पावर बैंक केवल अपने यूएसबी केबल के साथ ही काम करते हैं। ऐसे में आपको पावर बैंक से अपने एंड्रॉयड फोन को चार्ज करने में काफी परेशानी होगी। ऐसे पावर बैंक आपके फोन के लिए किसी काम के नहीं होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें