Tech Tips: आपका आधार कार्ड असली है या नकली? जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन चेक करने का तरीका

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 25 Jun 2024 01:04 PM IST
सार

पहचान का अहम दस्तावेज बन चुका आधार कार्ड असली है या नकली। अगर नकली हुआ तो आपको दिक्कत हो सकती है। इस खबर में जानिए आधार कार्ड को किस तरह से चेक करें कि यह असली है या फिर फर्जी है।

विज्ञापन
is your aadhaar card is real or fake know how to check
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    देश में आधार कार्ड नागरिकों की पहचान के लिए एक अहम दस्तावेज है। आधार कार्ड को यूआईडीएआई यानी यूनिक आडेंटिटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया जारी करता है। आधार कार्ड पर 12 अक्षरों का एक अलग नंबर होता है, जिससे हर इंसान की अलग पहचान होती है। इस दस्तावेज में एड्रेस, जन्म तिथि और बायोमेट्रिक की जानकारी होती है। इसके साथ ही यह पैन कार्ड के साथ लिंक होता है। मगर इन दिनों काफी नकली आधार कार्ड भी बन रहे हैं, ऐसे में क्या आपका आधार कार्ड असली है या फर्जी है। ऐसे में यूआईडीएआई ने यूजर्स को इस परेशानी से बचने के लिए आधार वैलिडेट का विकल्प दिया है। साथ ही किसी भी स्कैम से बचाने के लिए सुरक्षा मिलती है।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/verifyAadhaar पर जाएं।
    • इसके बाद लॉगइन के विकल्प पर जाकर ओटीपी के जरिए लॉगइन करें।
    • आधार कार्ड पर दिए गए 12 नंबरों को दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें।
    • मांगी गई सभी जानकारियों को भरने के बाद आधार नंबर को सत्यापित किया जाएगा, इसके बाद आधार का वेरिफिकेशन स्टेटस सामने आ जाएगा।

    हर आधार कार्ड में ई-आधार दिया जाता है, जो कि क्यूआर कोड के तौर पर मिलता है। क्यूआर कोड में कई तरह की जानकारी होती है। जैसे-नाम, पता, फोन नंबर, जन्म तारीख, फोटो आदि। क्यूआर कोड में दी गई जानकारी लगभग सुरक्षित होती है। यूआईडीएआई ने क्यूआर कोड को इस तरह से तैयार किया है, इसे नुकसान पहुंचाना मुश्किल है।

    विज्ञापन

    आधार क्यूआर स्कैनर एप के जरिए क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है। इसके बाद यूजर की सारी जानकारी सामने आ जाएगी। यह एप गूगल प्ले और एपल एप स्टोर पर मिल जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें