iPhone Tips: विदेशी ट्रिप के दौरान काम आएंगे आईफोन के ये खास फीचर्स, अभी जानें पूरी डिटेल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 27 Apr 2024 12:03 PM IST
सार

अगर आपके पास आईफोन हैं और वो आईओएस 17 के साथ काम कर रहा है तो आपके लिए ये खबर काफी काम की हो सकती है। इस खबर में जानिए आईफोन के जरिए विदेशी ट्रिप में कई काम को कैसे आसान बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
iphone travel hacks useful features in ios 17
iPhone Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    आईफोन अपने खास फीचर्स और सेफ्टी के लिए जाना जाता है। अगर आपके पास आईफोन है तो आप अपनी छुट्टियों को सही से प्लान कर सकते हैं। आईफोन के जरिए कई ऐसे काम हैं, जो आप आसानी से कर सकते हैं। इनका इस्तेमाल करके आप लाइफ आसान हो जाएगी।

    अगर आपको ऑनलाइन वीजा आवेदन के दौरान जल्दी से पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए तो आईफोन आपकी मदद कर सकता है। आपका आईफोन आईओएस 17 सपोर्ट के साथ काम करता है तो ये काम और भी आसान हो जाता है।

    विज्ञापन
    • सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आईफोन से फोटो लेते वक्त आपके चेहरे पर अच्छी लाइट आ रही हो। साथ ही आपके चेहरे को किसी तरह की कोई चीज ढक नहीं रही हो।
    • फोटो लेते वक्त आपका बैकग्राउंड हल्का होना चाहिए। इसके लिए आप फोटो लेकर नोट एप में फोटो कॉपी पेस्ट कर सकते हैं।
    • नोट एप में स्क्रीनशॉट लेकर आप उसे एडिट कर सकते हैं।
    • इसके बाद रेक्टेंगल आइकन चुनकर अपने लिए एक अच्छा फ्रेम सेलेक्ट कर सकते हैं, इस बात का ध्यान रखें कि आप उस फ्रेम में पूरी तरह आ रहे हो।
    • ऐसा करने के बाद आपकी फोटो आईडी पूरी तरह से तैयार हो जाएगी।
    • इसके बाद नई गाइड में जाकर अपना नाम, फोटो और अन्य जानकारियां डालने के बाद गाइड पर क्लिक करें।
    • फिर आप घूमने वाली जगह का नाम दर्ज करके आगे जाएं।
    • इसके बाद आप इस गाइड को अपने दोस्तों और फॉ़लोअर्स के साथ साझा कर सकते हैं।
    • आईफोन में आईओएस 17 के साथ आप पहले से किसी जगह के मैप को डाउनलोड कर सकते हैं। ये फीचर उस जगह पर काम आएगा, जहां पर मोबाइल नेटवर्क और वाईफाई की सुविधा नहीं होती है।
    • एपल मैप में जगह का नाम सर्च करें और उसे ऑफलाइन मोड में सेव करें।
    • फिर आप उस मैप को डाउनलोड कर सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें