काम की बात: iPhone हैकिंग का अलर्ट मिले तो तुरंत ऑन करें यह सेटिंग, कोई कुछ नहीं कर पाएगा
कांग्रेस सांसद शशि थरूर, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता और राहुल गांधी के ऑफिस के तीन लोगों को एपल की ओर से सरकार प्रायोजित हैकिंग को लेकर अलर्ट मिला है। इन सभी नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस अलर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

विस्तार
विपक्ष के 10 से अधिक नेताओं को Apple की ओर से आईफोन की संभावित हैकिंग को लेकर अलर्ट मिला है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता और राहुल गांधी के ऑफिस के तीन लोगों को एपल की ओर से सरकार प्रायोजित हैकिंग को लेकर अलर्ट मिला है। इन सभी नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस अलर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।
- महुआ मोइत्रा (तृणमूल कांग्रेस सांसद)
- प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना यूबीटी सांसद)
- राघव चड्ढा (आप सांसद)
- शशि थरूर (कांग्रेस सांसद)
- असदुद्दीन ओवैसी (एआईएमआईएम सांसद)
- सीताराम येचुरी (सीपीआई (एम) महासचिव और पूर्व सांसद)
- पवन खेड़ा (कांग्रेस प्रवक्ता)
- अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी अध्यक्ष)
- सिद्धार्थ वरदराजन (संस्थापक संपादक, द वायर)
- श्रीराम कर्री (निवासी संपादक, डेक्कन क्रॉनिकल)
- समीर सरन (अध्यक्ष, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन)
- केजरीवाल के OSD
- कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत
'अलर्ट: राज्य-प्रायोजित अटैकर्स आपके iPhone को निशाना बना सकते हैं। Apple का मानना है कि आपको राज्य-प्रायोजित अटैकर्स द्वारा निशाना बनाया जा रहा है जो आपके Apple ID से जुड़े iPhone को दूर से ही खतरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं। आप कौन हैं या आप क्या करते हैं, इसके आधार पर ये हमलावर संभवतः आपको व्यक्तिगत रूप से निशाना बना रहे हैं। यदि आपकी डिवाइस या फोन के साथ किसी राज्य-प्रायोजित अटैकर ने छेड़छाड़ की है, तो वे आपके संवेदनशील डाटा, कैमरा और माइक्रोफोन को दूर से ही एक्सेस कर सकते हैं। कृपया इस चेतावनी को गंभीरता से लें।'
- विपक्ष पर सरकार की नजर: Apple ने पहले आईफोन हैकिंग की चेतावनी दी, बाद में कहा- हमने कोई अलर्ट नहीं भेजा
- Google: क्रोम ने किए रोचक बदलाव तो लोगों ने पसंद किया, सर्च इंजन एकाधिकार मामले में पिचाई की अदालत में गवाही
- काम की बात: भूल गए हैं वाई-फाई का पासवर्ड तो परेशान ना हों, ऐसे तुरंत मिल जाएगा
- USB Type-C: क्या है टाइप-सी पोर्ट और फास्ट चार्जिंग के लिए यही क्यों, जानें इसके बारे में सबकुछ