काम की बात: भूल गए हैं वाई-फाई का पासवर्ड तो परेशान ना हों, ऐसे तुरंत मिल जाएगा
सार
भूल जाने के बाद भी आप आसानी से वाई-फाई के पासवर्ड का पता लगा सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम लैपटॉप में पहले से कनेक्ट हुए वाई-फाई के पासवर्ड निकालने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

विस्तार
आप में से कई लोग घर और ऑफिस में वाई-फाई का इस्तेमाल करते होंगे। कई बार हम वाई-फाई का पासवर्ड भूल जाते हैं। ऐसे में बड़ी परेशानी हो जाती है, हालांकि आज की इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आपको परेशानी नहीं होगी। भूल जाने के बाद भी आप आसानी से वाई-फाई के पासवर्ड का पता लगा सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम लैपटॉप में पहले से कनेक्ट हुए वाई-फाई के पासवर्ड निकालने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...
- सबसे पहले कंप्यूटर को वाई-फाई से कनेक्ट करें।
- नेट कनेक्ट होने के बाद कंट्रोल पैनल में जाकर नेटवर्क और शेयरिंग सेंटर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब चेंज एडाप्टर सेटिंग पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने के बाद उस वाई-फाई नेटवर्क पर राइट क्लिक करें जिसका आप पासवर्ड भूल गए हैं।
- राइट क्लिक करने पर आपको स्टेटस का ऑप्शन नजर आएगा।
- उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद दी गई वायरलेस प्रॉपर्टीज पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको कनेक्शन और सिक्योरिटी ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने के बाद आपको नेटवर्क सिक्योरिटी का ऑप्शन नजर आएगा।
- इसके ठीक नीचे आपको शो कैरेक्टर्स का विकल्प मिलेगा, यहां क्लिक करके आप अपने वाई-फाई का पासवर्ड जान सकते हैं।
और पढ़ें...
- USB Type-C: क्या है टाइप-सी पोर्ट और फास्ट चार्जिंग के लिए यही क्यों, जानें इसके बारे में सबकुछ
- काम की बात: गूगल से आप भी हटा सकते हैं अपनी निजी जानकारी, बहुत ही आसान है तरीका
- सावधान: गूगल Chrome का यह फर्जी अपडेट आपको दे सकता है बड़ा नुकसान, लैपटॉप में इंस्टॉल हो जाएगा मैलवेयर
- Cyber Alert: दिल्ली पुलिस का पासवर्ड को लेकर अलर्ट, एक गलती पड़ेगी बहुत भारी