Tech Tips: Chrome ब्राउजर इस्तेमाल करते हैं तो पांच टिप्स याद कर लें, जिंदगी आसान हो जाएगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 May 2025 03:05 PM IST
सार

आप में से अधिकतर लोग क्रोम का इस्तेमाल करते होंगे। कोई फोन में करता होगा और कोई सिस्टम पर। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको गूगल क्रोम के कुछ बेहतरीन टिप्स बताएंगे, जो आपके ब्राउजिंग अनुभव को और भी बेहतर बना सकते हैं, आइए जानते हैं...

विज्ञापन
If you use Chrome browser then remember these five tips, life will become easier
chrome browser - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल क्रोम एक लोकप्रिय वेब ब्राउजर है, जो अपनी स्पीड और इस्तेमाल में आसानी के लिए जाना जाता है। आप में से अधिकतर लोग क्रोम का इस्तेमाल करते होंगे। कोई फोन में करता होगा और कोई सिस्टम पर। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको गूगल क्रोम के कुछ बेहतरीन टिप्स बताएंगे, जो आपके ब्राउजिंग अनुभव को और भी बेहतर बना सकते हैं, आइए जानते हैं...

    1. टैब री-स्टोर

    यदि आप गलती से सभी टैब बंद कर देते हैं, तो चिंता न करें। गूगल क्रोम को फिर से खोलें और Control + Shift + T दबाएं। इससे आपके सभी पुराने टैब एक नई विंडो में खुल जाएंगे। यह एक बहुत ही उपयोगी फीचर है, खासकर जब आप कई टैब पर काम कर रहे हों।

    विज्ञापन

    2. इनकॉग्निटो मोड

    यदि आप अपनी सर्चिंग गतिविधियों को छिपाना चाहते हैं, तो इनकॉग्निटो मोड का उपयोग करें। इसे ऑन करने के लिए गूगल क्रोम के दाहिनी ओर तीन डॉट पर क्लिक करें और "नया इनकॉग्निटो विंडो" चुनें। इस मोड में आपकी सर्च हिस्ट्री नहीं बनती है, जिससे आपकी गोपनीयता सुरक्षित रहती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें