काम की बात: साइबर अटैक से बचना है तो अपने स्मार्टफोन के साथ जरूर करें यह काम, NSA ने दी सलाह

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Jun 2024 12:31 PM IST
सार

इसके अलावा अपने फोन को अपडेट भी करें और एप्स को भी अपडेट करते रहें। किसी भी थर्ड पार्टी एप स्टोर से अपने मोबाइल में एप डाउनलोड ना करें। पब्लिक जगहों जैसे रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि के नेटवर्क का इस्तेमाल ना करें और करना ही पड़ जाए तो VPN के साथ इस्तेमाल करें। ब्लूटूथ को भी बंद रखें।

Restart your smartphone to prevent cyberattack Says NSA
prevent cyberattack - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    साइबर अटैक आज कोई बड़ी बात नहीं है। देश-दुनिया में हर रोज साइबर अटैक हो रहे हैं। ये साइबर अटैक अलग-अलग तरीकों से हो रहे हैं। साइबर अटैक और कब और किस डिवाइस पर होगा इसका अंदाजा किसी को नहीं होता है। स्मार्टफोन पर साइबर अटैक करना या उसमें मैलवेयर डालना बहुत ही आसान होता है, क्योंकि हम शायद ही अपने मोबाइल को ऑफ करते हैं या उसका इंटरनेट बंद करते हैं। अब यूनाइटेड स्टेट नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA) ने स्मार्टफोन पर होने वाले साइबर अटैक को लेकर लोगों को आगाह किया है और कुछ सुझाव भी दिए हैं। आइए जानते हैं...

    यदि आपसे पूछा जाए कि आपने अपने मोबाइल को आखिरी बार कब बंद किया था तो शायद आप नहीं बता पाएंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन को 24 घंटे में एक बार बंद करना बहुत ही जरूरी है। इससे आप साइबर अटैक से बचे रहेंगे और फोन की लाइफ भी लंबी होगी।

    यूनाइटेड स्टेट नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA) ने साइबर अटैक से बचने के कुछ सुझाव दिए हैं जिनमें स्मार्टफोन को बंद करना भी शामिल है। हैकर्स आपके फोन को लगातार मॉनिटर करते हैं और आपकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। इसके अलावा कई बार हैकर्स आपके फोन को रिमोटली कंट्रोल भी करते हैं।

    और पढ़ें...