Nothing Phone 2: लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने, फ्लैगशिप प्रोसेसर से होगा लैस
लॉन्च से पहले ही Nothing Phone 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। Nothing Phone 2 को भारत में Flipkart के माध्यम से बेचा जाएगा।

विस्तार
वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई की कंपनी नथिंग अपने दूसरे फोन Nothing Phone 2 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक दौर पर फोन का पोस्टर जारी किया था। अब लॉन्च से पहले ही Nothing Phone 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। Nothing Phone 2 को भारत में Flipkart के माध्यम से बेचा जाएगा। फोन में स्नैपड्रैगन के 8 सीरीज प्रोसेसर मिलेगा।
नथिंग ने हाल ही में Nothing Phone 2 को आधिकारिक तौर पर टीज किया है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि नथिंग फोन 2 "ब्रिटिश समर" में लॉन्च होगा। यानी फोन को जून से सितंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अभी तक लॉन्च के सटीक महीने का खुलासा नहीं किया है। कंपनी आने वाले हफ्तों/महीनों में फोन की लॉन्च तारीख का खुलासा कर सकती है।
कंपनी ने नथिंग फोन 2 के रियर पैनल की पहली झलक शेयर की है। उम्मीद के मुताबिक, इसमें नथिंग फोन 1 जैसा ट्रांसपेरेंट पैनल मिलेगा। फोन ग्लिफ लाइट स्ट्रिप और Red Dot Design के साथ आएगा। कंपनी को उसके तमाम प्रोडक्ट्स के लिए Red Dot Design Award अवार्ड भी मिला है। Nothing Phone 1 के मुकाबले Nothing Phone 2 की डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।