Chakshu Portal: फ्रॉड कॉल और मैसेज की चक्षु पोर्टल पर कैसे करें रिपोर्ट, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
बीते कुछ सालों से फ्रॉड कॉल और मैसेज के जरिए धोखाधड़ी के मामलों में इजाफा हुआ है। ऐसे में अगर आपके साथ भी किसी तरह का फ्रॉड हुआ है तो आप उसकी शिकायत चक्षु पोर्टल पर कर सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी।

विस्तार
टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल से लोगों को सुविधा के साथ कई तरह के खतरों का भी सामना करना पड़ रहा है। देश में लगातार फ्रॉड के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में लोग किसी भी संदेह लगने वाले संचार को रिपोर्ट कर सकते हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के संचार साथी पहल के तहत चक्षु पोर्टल को लाया गया है। इसमें फ्रॉड कॉल और मैसेज को रिपोर्ट किया जा सकता है।
चक्षु पोर्टल एक ऐसा पोर्टल है, जहां पर किसी फ्रॉड कॉल और मैसेज की शिकायत की जा सकेगी। हालांकि, ये फीचर सिर्फ संचार साथी वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा। यहां पर पूरे देश के लोग किसी भी साइबर फ्रॉड की शिकायत कर सकते हैं। जैसे फर्जी कस्टमर केयर हेल्पलाइन, बैंक अकाउंट, पेमेंट वॉलेट, गैस कनेक्शन आदि की रिपोर्ट कॉल, मैसेज और व्हॉट्सएप के जरिए की जा सकेगी।
- बैंक केवाईसी संबधित, बिजली, गैस कनेक्शन, इंश्योरेंस पॉलिसी आदि।
- फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर बात करना
- फर्जी कस्टमर केयर हेल्पलाइन
- ऑनलाइन नौकरी, लोन, ऑफर, गिफ्ट और लॉटरी
- सेक्सटॉर्शन
- एक से ज्यादा कॉल या रोबिटिक कॉल
- संदिग्ध लिंक और वेबसाइट
- अन्य संदिग्ध गतिविधि।
- Google Chrome: बिना क्लिक किए भी लोड सकता है वेबसाइट का पेज, जानें क्रोम का खास फीचर
- WhatsApp: व्हॉट्सएप पर अपनी प्राइवेसी करें पुख्ता, विस्तार से जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- काम की बात: सबसे पहले मिलेगा व्हाट्सएप का अपडेट, तुरंत करें अपने अकाउंट में यह सेटिंग
- 5G Network: स्मार्टफोन में आ रही है 5जी नेटवर्क की समस्या? बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इन उपायों को अपनाएं