Tech Tips: बिना पासवर्ड वाई-फाई नेटवर्क ऐसे करें शेयर, जानें एंड्रॉयड और iPhone दोनों के ट्रिक्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Jun 2024 12:01 PM IST
सार

ज के बाद आपको परेशानी नहीं होगी। आज हम आपको आईफोन और एंड्रॉयड दोनों के लिए बिना पासवर्ड वाई-फाई शेयर करने का तरीका बताएंगे। दरअसल अब आप क्यूआर कोड के जरिए वाई-फाई नेटवर्क को शेयर कर सकते हैं। यह सुविधा एंड्रॉयड की सभी डिवाइस में उपलब्ध है।

विज्ञापन
How to share Wi-Fi network without password know the tricks of both Android and iPhone
WIFI Share - फोटो : Istock

    विस्तार

    आज लगभग शहर के हर घर में वाई-फाई नेटवर्क है। आज यदि किसी मेहमान को खुश करना है तो आते ही उसके फोन को वाई-फाई से कनेक्ट कर दीजिए, लेकिन कई बार पासवर्ड याद ना होने के कारण बड़ी दिक्कत हो जाती है, लेकिन आज के बाद आपको परेशानी नहीं होगी। आज हम आपको आईफोन और एंड्रॉयड दोनों के लिए बिना पासवर्ड वाई-फाई शेयर करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...

    दरअसल अब आप क्यूआर कोड के जरिए वाई-फाई नेटवर्क को शेयर कर सकते हैं। यह सुविधा एंड्रॉयड की सभी डिवाइस में उपलब्ध है। यदि आपके पास एंड्रॉयड फोन है और बिना पासवर्ड बताए किसी के साथ वाई-फाई शेयर करना चाहते हैं तो फोन की सेटिंग में जाएं और Wi-Fi विकल्प पर टैप करें।

    विज्ञापन

    अब जिस वाई-फाई से आपका फोन कनेक्टेड है उसके नाम पर टैप करें। इसके बाद शेयर नेटवर्क के ऑप्शन क्लिक करें। इसके बाद एक QR कोड दिखेगा। अब इस क्यूआर कोड को मेहमान के फोन से स्कैन कर दें। इसके लिए आप किसी क्यूआर कोड स्कैनर या गूगल लेंस एप की मदद ले सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें