Microsoft Outlook: कंपनी ने रिलीज किया एप का नया वर्जन, आए कई काम के फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Jun 2024 03:56 PM IST
सार

Microsoft ने Outlook iOS के नए एप को लेकर कहा है कि इसमें अब स्वाइप एक्शन मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स Office 365 बॉक्स में लोकल अकाउंट को भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस बॉक्स में यूजर्स अपनी फाइल को ऑनलाइन स्टोर कर सकेंगे और शेयर भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
Microsoft Outlook Mobile App for Android iPhone Gets New Features New Latest Update
Microsoft Outlook Mobile App - फोटो : app store

    विस्तार

    यदि आप भी Microsoft Outlook एप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। माइक्रोसॉफ्ट ने Outlook एप का नया वर्जन आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए रिलीज किया है। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक एप में अब कैलेंडर का इस्तेमाल करना पहले के मुकाबले आसान और बेहतर होगा। इसके अलावा सर्च करने का भी अंदाज बदल जाएगा। Outlook एप के नए वर्जन में कई सारे बग भी फिक्स किए गए हैं।

    Microsoft ने Outlook iOS के नए एप को लेकर कहा है कि इसमें अब स्वाइप एक्शन मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स Office 365 बॉक्स में लोकल अकाउंट को भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस बॉक्स में यूजर्स अपनी फाइल को ऑनलाइन स्टोर कर सकेंगे और शेयर भी कर सकेंगे। नए कंपोज फीचर को लेकर कंपनी ने कहा है कि सेंट फोल्डर के मैसेज को रीसेंड किया जा सकेगा। इसके अलावा Teams मीटिंग चैट को कैलेंडर से भी एक्सेस किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    एंड्रॉयड एप की बात करें तो इवेंट्स, सर्च, कैलेंडर और बॉक्स के साथ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। यूजर्स अब एक साल पुराने इवेंट को भी सर्च कर सकेंगे। नए वर्जन में एक मैसेज को सेलेक्ट और ओपन एक ही साथ किया जा सकता है। Microsoft Copilot का सपोर्ट कंपनी ने Telegram के लिए भी जारी किया है, हालांकि यह फीचर फिलहाल केवल बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें