WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर स्टाइलिश चैटिंग कैसे करें, बहुत ही आसान है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 01 Mar 2024 01:05 PM IST
सार

हर दिन इस पर अरबों फोटो-वीडियो शेयर होते हैं। कई बार लोग WhatsApp पर स्टाइलिश टेक्स्ट लिखना चाहते हैं लेकिन WhatsApp में टेक्स्ट एडिटिंग की इतनी एडवांस सुविधा नहीं है, हालांकि आप ऐसा कर सकते हैं। किसी को आप शानदार फॉन्ट के साथ स्टाइलिश मैसेज भेज सकते हैं। आइए जानते हैं....

विज्ञापन
How to send stylish messages with fancy fonts in whatsapp details here
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp को हर रोज अरबों लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। WhatsApp आज मल्टीमीडिया कम्युनिकेशन का बड़ा माध्यम हो गया है। हर दिन इस पर अरबों फोटो-वीडियो शेयर होते हैं। कई बार लोग WhatsApp पर स्टाइलिश टेक्स्ट लिखना चाहते हैं लेकिन WhatsApp में टेक्स्ट एडिटिंग की इतनी एडवांस सुविधा नहीं है, हालांकि आप ऐसा कर सकते हैं। किसी को आप शानदार फॉन्ट के साथ स्टाइलिश मैसेज भेज सकते हैं। आइए जानते हैं....

    • सबसे पहले गूगल प्ले-स्टोर से अपने एंड्रॉयड फोन में “Stylish Text – Fonts Keyboard” एप डाउनलोड करें।
    • अब उसकी शर्तों को ओके करें, लेकिन Accessibility परमिशन ना दें। इसे स्किप कर दें।
    • अब कीबोर्ड सेटिंग में जाकर Enable Keyboard में जाएं और Stylish Text Keyboard के ऑप्शन पर क्लिक करके इसे इनेबल करें।
    • इसके बाद एक बार फिर आपको एक्टिवेट करना होगा।
    • अब WhatsApp में जाएं और किसी चैट को ओपन करें।
    • अब मैसेज टाइप करें। यहां आपको नीचे की ओर कीबोर्ड का आइकन दिखेगा।
    • इस पर टैप करके Stylish Text keyboard को सेलेक्ट करें।
    • अब आपका काम हो गया है। अब आप किसी को भी व्हाट्सएप पर ब्लू कलर में और स्टाइलिश फॉन्ट के साथ मैसेज भेज सकेंगे।
    • इसमें आपको फैंसी फॉन्ट भी मिलेगा।

    नोट-

    थर्ड पार्टी के एप्स के साथ प्राइवेसी और सिक्योरिटी का खतरा रहता है। कीबोर्ड एप्स आपके मैसेज को भी पढ़ते हैं। अमर उजाला थर्ड पार्टी एप्स के इस्तेमाल को बढ़ावा नहीं देता है। यह आपकी स्वेच्छा पर है कि आप इस तरह के एप को इस्तेमाल करना चाहते हैं या नहीं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें