Tech Tips: भूल गए हैं वाई-फाई का पासवर्ड तो टेंशन ना लें, ऐसे देखें सभी सेव पासवर्ड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Feb 2024 09:56 AM IST
सार

वैसे भूल जाने के बाद भी आप आसानी से वाई-फाई के पासवर्ड का पता लगा सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम लैपटॉप में पहले से कनेक्ट हुए वाई-फाई के पासवर्ड निकालने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
How To see Saved Wi Fi Passwords In Laptop know in hindi
WIFI - फोटो : pixabay

    विस्तार

    आप में से कई लोग घर और ऑफिस में वाई-फाई का इस्तेमाल करते होंगे। कई बार हम वाई-फाई का पासवर्ड भूल जाते हैं। ऐसे में बड़ी परेशानी हो जाती है और हम पासवर्ड नहीं निकाल पाते हैं। वैसे भूल जाने के बाद भी आप आसानी से वाई-फाई के पासवर्ड का पता लगा सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम लैपटॉप में पहले से कनेक्ट हुए वाई-फाई के पासवर्ड निकालने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...

    • सबसे पहले कंप्यूटर को वाई-फाई से कनेक्ट करें।
    • नेट कनेक्ट होने के बाद कंट्रोल पैनल में जाकर नेटवर्क और शेयरिंग सेंटर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • अब चेंज एडाप्टर सेटिंग पर क्लिक करें।
    • यहां क्लिक करने के बाद उस वाई-फाई नेटवर्क पर राइट क्लिक करें जिसका आप पासवर्ड भूल गए हैं।
    • राइट क्लिक करने पर आपको स्टेटस का ऑप्शन नजर आएगा।
    • उस पर क्लिक करें।
    • इसके बाद दी गई वायरलेस प्रॉपर्टीज पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपको कनेक्शन और सिक्योरिटी ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
    • यहां क्लिक करने के बाद आपको नेटवर्क सिक्योरिटी का ऑप्शन नजर आएगा।
    • इसके ठीक नीचे आपको शो कैरेक्टर्स का विकल्प मिलेगा, यहां क्लिक करके आप अपने वाई-फाई का पासवर्ड जान सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें