काम की बात: कंप्यूटर पर QR कोड कैसे स्कैन करें, तरीका जान लें, बहुत ही आसान है
फोन से QR कोड स्कैन करना आसान होता है लेकिन जब कंप्यूटर या लैपटॉप से QR कोड स्कैन करने की बात आती है तो दिक्कत हो जाती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको कंप्यूटर के जरिए QR कोड को स्कैन करने का तरीका बताएंगे।

विस्तार
क्यूआर कोड के बारे में आपने जरूर सुना होगा। यदि आपके पास स्मार्टफोन है और यूपीआई इस्तेमाल करते होंगे तो QR कोड के बारे में निश्चित तौर पर जानते होंगे। क्विक रेस्पॉन्स (QR) कोड का इस्तेमाल आज विजिटिंग कार्ड से लेकर एड्रेस और पेमेंट तक के लिए हो रहा है।
पेमेंट वाले QR कोड तो पेमेंट एप्स से आसानी से स्कैन हो जाते हैं लेकिन कई बार कुछ अन्य QR कोड को स्कैन करने में दिक्कत आ जाती है। अब तो हर फोन में क्यूआर कोड स्कैनर मिलने लगा है।
फोन से QR कोड स्कैन करना आसान होता है लेकिन जब कंप्यूटर या लैपटॉप से QR कोड स्कैन करने की बात आती है तो दिक्कत हो जाती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको कंप्यूटर के जरिए QR कोड को स्कैन करने का तरीका बताएंगे।

कंप्यूटर से QR कोड कैसे स्कैन करें?
लैपटॉप या कंप्यूटर से QR कोड स्कैन फोन से स्कैन करने से भी आसान है। कंप्यूटर पर आप सिर्फ एक क्लिक में किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपको गूगल क्रोम ब्राउजर दी मदद लेनी होगी।

- सबसे पहले उस QR कोड का चयन करें जिसे स्कैन करना है।
- अब QR कोड पर माउस या टचपैड की मदद से राइट क्लिक करें।
- अब ड्रॉप डाउन मेन्यू में आपको Search Image With Google का ऑप्शन दिखेगा।
- इस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने गूगल लेंस खुल जाएगा और क्यूआर कोड भी स्कैन हो जाएगा।
- यदि क्यूआर कोड पर कोई टेक्स्ट लेंस के नीचे लिखकर आ जाएगा।
नोट- रेफ्रेंस के लिए ऊपर की तस्वीर की मदद आप ले सकते हैं।
- AI Summit 2023: एआई के भविष्य पर सभी देशों ने मिलाया हाथ, भारत निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका
- Update: Instagram आया एक और नया फीचर, शेयर कर सकेंगे वीडियो स्टेटस
- Grok AI: भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हुआ एलन मस्क का एआई टूल, जानें इसके सभी प्लान
- Aadhaar Card Update: सरकार ने दी बड़ी राहत, अब इस दिन तक फ्री में अपडेट करा सकेंगे अपना आधार कार्ड