काम की बात: साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन ऐसे करें फ्रॉड की रिपोर्ट, बच जाएगी मेहनत की कमाई

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 01 Oct 2023 01:23 PM IST
सार

यदि आप भी किसी ऑनलाइन स्कैम की रिपोर्ट करना चाहते हैं, तो यहां हम राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन स्कैम की रिपोर्ट दर्ज करने की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
How to report online scam on cyber crime portal in India step by step guide
Cyber Crime - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    डिजिटल युग में ऑनलाइन स्कैम दुनिया भर में चिंता का विषय बन गए हैं और भारत में भी यह गंभीर मामला है। ऑनलाइन लेनदेन और डिजिटल कम्युनिकेशन में वृद्धि के साथ साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने का जोखिम तेजी से बढ़ गया है। पिछले कुछ महीनों में भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में भी वृद्धि देखी गई है, जहां लोग पार्ट टाइम नौकरी स्कैम, यूट्यूब वीडियो स्कैम और फ्री आईफोन जैसे स्कैम में पैसा खो रहे हैं।

    यानी एक गलती और एक सेकेंड में आपकी पूरी कमाई धोखेबाजों के हाथ लग सकती है। ऐसे में स्कैम की तुरंत रिपोर्ट करना महत्वपूर्ण हो जाता है। कोई भी शिकायत दर्ज करने के लिए सीधे पुलिस स्टेशन जा सकता है या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर जा सकता है, जो साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग की सुविधा के लिए बनाया गया एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। सही मायने में इसकी सूचना 24 घंटे के भीतर दी जानी चाहिए ताकि पुलिस तुरंत लेनदेन को ट्रैक कर सके। हालांकि, जितना जल्दी आप रिपोर्ट करेंगे पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ज्यादा होती है।

    विज्ञापन

    यदि आप भी किसी ऑनलाइन स्कैम की रिपोर्ट करना चाहते हैं, तो यहां हम राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन स्कैम की रिपोर्ट दर्ज करने की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें