X Corp: एक्स से हो रहा यूजर्स का मोहभंग, लगातार घट रहे डेली एक्टिव यूजर्स, सीईओ लिंडा याकारिनो ने की पुष्टि

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 01 Oct 2023 12:13 PM IST
सार

लिंडा याकारिनो ने एक इंटरव्यू के दौरान कंपनी के अज्ञात आंकड़े शेयर किए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि एलन मस्क के एक्स अधिग्रहण के बाद एक्स (पूर्व में ट्विटर) अपने डेली एक्टिव यूजर्स को खो रहा है।

विज्ञापन
elon musk X Losing daily active users according to CEO Linda Yaccarino
X Corp - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    अरबपति एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से लोगों का मोह भंग होता नजर आ रहा है। प्लेटफार्म लगातार अपने डेली एक्टिव यूजर्स खो रहा है। एक्स की सीईओ लिंडा याकारिनो ने भी इसकी पुष्टि की है। लिंडा याकारिनो ने एक इंटरव्यू के दौरान कंपनी के अज्ञात आंकड़े शेयर किए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि एलन मस्क के एक्स अधिग्रहण के बाद एक्स (पूर्व में ट्विटर) अपने डेली एक्टिव यूजर्स को खो रहा है।

    वॉक्स मीडिया के कोड 2023 कॉन्फ्रेंस में एक इंटरव्यू के दौरान एक्स सीईओ लिंडा याकारिनो ने बताया कि कंपनी के पास वर्तमान में 225 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स हैं। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान दोहराया कि वह एक्स में केवल 12 सप्ताह से ही हैं। उन्होंने कहा कि मस्क द्वारा कंपनी का अधिग्रहण करने से बाद प्लेटफार्म डेली एक्टिव यूजर्स खो रहा है और इसमें 11.6 प्रतिशत यूजर्स की गिरावट आई है।

    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले साल एलन मस्क ने ट्वीट्स की एक सीरीज पोस्ट की थी जिसमें पता चला था कि उनके अधिग्रहण से एक सप्ताह पहले ट्विटर पर 254.5 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स थे। एक्स सीईओ के अनुसार, वर्तमान में एप्स पर 225 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स हैं। यानी कि एलन मस्क के मालिक बनने के बाद एक्स को करीब 30 मिलियन (3 करोड़) डेली एक्टिव यूजर्स का नुकसान हुआ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें