Android Tips: फोन से डिलीट हो गए हैं फोटो-वीडियो तो न हों परेशान, इन ट्रिक्स से ला सकेंगे वापस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 08 Sep 2023 04:33 PM IST
सार

कई उदाहरण हैं जब एंड्रॉयड गैलरी से फोटो और वीडियो गलती से हटा दिए जाते हैं। ऐसा आपके साथ भी हुआ है तो चिंता की कोई बात नहीं है। यूजर्स के पास हटाए गए आइटम को रिकवर करने का विकल्प होता है।

How to recover deleted photos and videos on Android smartphone with google photo app
Android Tips - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सोशल मीडिया के दौर में फोटो-वीडियो क्लिक करने के लिए स्मार्टफोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। स्मार्टफोन की मदद से इन यादगार फोटो-वीडियो और पलों को दोस्तों और परिवार के साथ आसानी से शेयर कर पाते हैं। हालांकि, जैसे ही डिवाइस का स्टोरेज सीमित होता है यूजर्स को अपना कुछ डाटा डिलीट करना पड़ सकता है। ऐसे कई उदाहरण हैं जब एंड्रॉयड गैलरी से फोटो और वीडियो गलती से हटा दिए जाते हैं। ऐसा आपके साथ भी हुआ है तो चिंता की कोई बात नहीं है। ऐसे मामलों में, यूजर्स के पास एक सीमित समय सीमा के भीतर हटाए गए आइटम को रिकवर (Recover deleted photos) करने का विकल्प होता है। चलिए जानते हैं।

    एंड्रॉयड स्मार्टफोन के गैलरी एप में एक स्पेसिफिक फोल्डर होता है जिसमें हाल ही में हटाए गए सभी फोटो और वीडियो होते हैं। यह फोल्डर हटाए गए आइटम को अगले 30 दिनों तक सेव करके रखता है और उसके बाद वे स्थायी रूप से हटा दिए जाते हैं। एक बार स्थायी रूप से हटा दिए जाने के बाद, उन्हें आपके डिवाइस पर दोबारा रिकवर नहीं किया जा सकता है। यानी आप डिलीट करने के केवल 30 दिन के भीतर ही फोटो-वीडियो को रिकवर कर सकते हैं।

    • अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर गैलरी एप खोलें।
    • नीचे स्क्रॉल करें और हाल ही में हटाए गए आइटम टैब पर जाएं।
    • उन फोटो या वीडियो का चयन करें जिन्हें आप रिकवर करना चाहते हैं और अब रिस्टोर पर टैप करें।
    • फोटो-वीडियो अपने पहले वाली लोकेशन पर रिकवर हो जाएंगी।
    और पढ़ें...