WhatsApp Tips: चुपके से ऐसे पढ़ें सारे मैसेज, ब्लू टिक ऑन होने के बाद भी पता नहीं चलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Dec 2023 03:40 PM IST
सार

बिना ब्लू टिक WhatsApp मैसेज पढ़ने के लिए व्हाट्सएप एप में प्राइवेसी फीचर को बदलना होता है, लेकिन एक ट्रिक की मदद से ब्लू टिक ऑन होने के बाद भी बिना मैसेज को देखे आप मैसेज पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
how to read whatsapp message without blue tick With notification history
whatsapp feature - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाला हर एक शख्स WhatsApp का इस्तेमाल कर रहा है। अधिकतर लोगों को WhatsApp के कई तरह के टिप्स मालूम हैं, हालांकि कुछ टिप्स ऐसे भी हैं जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। बिना ब्लू टिक WhatsApp मैसेज पढ़ने के लिए व्हाट्सएप एप में प्राइवेसी फीचर को बदलना होता है, लेकिन एक ट्रिक की मदद से ब्लू टिक ऑन होने के बाद भी बिना मैसेज को देखे आप मैसेज पढ़ सकते हैं। मैसेज भेजने वालों को पता भी नहीं चलेगा।

    सभी एंड्रॉयड फोन में एक नया फीचर मिल रहा है जिसका नाम नोटिफिकेशन हिस्ट्री है। इसमें फोन पर आने वाले सभी तरह के नोटिफिकेशन सेव रहते हैं। इसमें व्हाट्सएप के मैसेज भी सेव रहते हैं।

    विज्ञापन

    यहां से आप व्हाट्सएप की प्राइवेसी सेटिंग चेंज किए बिना व्हाट्सएप के सभी मैसेज पढ़ सकते हैं। यहां से मैसेज पढ़ने के बाद मैसेज भेजने वाले को पता नहीं चलता है कि आपने मैसेज पढ़ लिया है। इस ट्रिक से आप डिलीट हुए मैसेज भी पढ़ सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें